अयोध्या के भव्य राम मंदिर में राम लला के विराजमान होने के बाद हर तरफ खुशी का माहौल है। पूरे देश में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। अयोध्या में हर संभव विकास हो इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार कई तरह की परियोजनाओं पर काम कर रही है।
इसी कड़ी में अयोध्या को सोलर सिटी बनाने का प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा प्रदेश सरकार और एनटीपीसी के सहयोग से अयोध्या में बन रहे 40 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट का निरीक्षण किया।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने 14 मेगावाट की विद्युत आपूर्ति योजना के शुरू होने पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सूर्य के उपासक श्री राम की नगरी अयोध्या सौर ऊर्जा से जगमगाएगी। अयोध्या देश का पहला सोलर सिटी बनने जा रहा है। इसका कार्य अब पूरा होने वाला है। इसके लिए ऊर्जा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अयोध्या प्रभु श्रीराम की नगरी है और वह सूर्य के ऊपासक हैं। ऐसे में अवधपति की सेवा में अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा 40 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा है। जल्द ही इसे श्री राम के चरणों में समर्पित किया जाएगा। अभी तक अयोध्या में 2500 सोलर स्ट्रीट लाइट, 500 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 40 सोलर ट्री सहित कई सोलर वॉटर एटीएम स्थापित किए जा चुके हैं।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications