उत्तर प्रदेश में जिस तरह से रिकॉर्ड निवेश आ रहा है उससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश आस्था के नए केंद्र के तौर पर विकसित हो रहा है।
काशी, मथुरा और अयोध्या हिंदुओं के सबसे बड़े आस्था के केंद्र के रूप में शामिल होने जा रहा है। यही वजह है कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इन तीनों जगहों के लिए 48 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट धरातल पर उतर चुके हैं। इन निवेश की वजह से प्रदेश में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी खुल रहे हैं।

काशी, अयोध्या और मथुरा में शीर्ष 5 प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं, जिसकी मदद से 14 हजार लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है। इसमे मुख्य रूप से फैसिलिटी सेंटर, वेलनेस सेंटर, होटल्स आदि की शुरुआत हो रही है। इन तमाम जगहों पर बड़ी संख्या में युवाओं की जरूरत होगी।
अयोध्या में तकरीबन 13 हजार करोड़ रुपए के 372 प्रोजेक्ट्स की शुरुआत होने जा रही है। अभिनंदन लोढ़ा हाउस रीयल इस्टेट एवं कॉमर्शियल प्रोजेक्ट के जरिए 3 हजार करोड़ से अधिक का निवेश होने जा रहा है। जिससे 100 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
वहीं पीकेएच वेंचर्स लिमिटेड यहां पर 600 करोड़ रुपए के निवेश से टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर बनाने जा रहा है। जिसमे 500 कमरे होंगे। यहां 300 लोगों को नौकरियां मिलेंगी।
पक्का लिमिटेड अयोध्या में 550 करोड़ रुपए की लागत से पेपर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना करने जा रहा है। जिससे 600 से अधिक रोजगार का सृजन होगा। द इनोवेटर्स डिजिटल एड्स प्राइवेट लिमिटेड भी यहां 510 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रहा है, यह लग्जरी स्टार कैटेगरी के होटल का निर्माण करने जा रहा है।
इससे यहां 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। क्रेसकेंडो इंटीरियर्स 500 करोड़ रुपए से प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण करने जा रहा है। यहां 100 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इन शीर्ष 5 प्रोजेक्ट से 1200 लोगों को रोजगार मिलेगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
