मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के प्रतिनिधित्व वाली सरकार में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावनस्थली अयोध्या को उत्तर प्रदेश की पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

बुधवार को ये जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय द्वारा जारी की गई। जिसमें बताया गया कि रामनगरी में 135 सरकारी भवनों पर 7.89 करोड़ की लागत से 1,543 KV सोलर रूफ की स्थापना की गई है।
इसके अलावा 11.57 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। इसी के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी किया जा रहा है।
बता दें 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। इस आयोजन को संघ परिवार द्वारा दूसरे "राम मंदिर आंदोलन" के रूप में देखा जा रहा है, जो इस अवसर का उपयोग हिंदू समाज को जाति-पांति से ऊपर उठकर एक साथ लाने की कोशिश कर रहा है।
इस कार्यक्रम में देश के हर जिले से 150 से अधिक समुदायों के लोग शामिल होकर अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगे। जो गेस्ट सूची तैयार की गई है उसमें बड़ी संख्या में दलित और आदिवासी समुदाय के संत शामिल हैं।
उनके अलावा, सबसे गरीब परिवारों के 10 लोग, जो झोपड़ियों में रहते हैं, लेकिन राम मंदिर निधि के लिए 100 रुपये का योगदान दिया और मंदिर का निर्माण करने वाले कार्यकर्ता भी मेहमानों में शामिल हैं। यह आयोजन समग्रता का प्रतिनिधि है
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
