अयोध्या में आज 1000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा श्री अयोध्या धाम में आयोजित विराट किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के समापन समारोह में आज सम्मिलित हुआ।
इस कार्यक्रम में अयोध्या वासियों को राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कॉलेज सहित ₹1,090 करोड़ लागत की 411 विकास परियोजनाओं की सौगातें भी मिलीं। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं चयन-पत्र भी वितरित किए गए। श्री अयोध्या धाम को दुनिया की सबसे सुंदरतम सिटी के रूप में विकसित करने की परिकल्पना साकार हो रही है। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई!

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यहां गोलियां चलती थीं, लेकिन आज यहां सबके मुंह से जय श्री राम की बोली निकलती थी। आज उत्तर प्रदेश में राम भक्तों पर गोली नहीं बल्कि पुष्प वर्षा हो रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में जब पीएम मोदी भव्य कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे थे, पांच सदी के इंतजार को खत्म कर रहे थे तो पुष्प वर्षा का काम हेलीकॉप्टर से हो रही थी। आज भव्य, दिव्य अयोध्या देखने को मिल रही है।
पांच सौ वर्षों से हमारे पूर्वजों का जो संकल्प था वो पूरा हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या को सूर्यवंश की राजधानी देश की पहली सोलर सिटी बन रही है। जो लोग पहले बोलते थे कि परिंदा भी यहां पर नहीं मार पाएगा, यहां तो अब एक करोड़ श्रद्धालु आते हैं। अयोध्या की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करना है। क्या ये सपा के लोग यहां एयरपोर्ट बनवा पाती, ये जो फोर लेन और सिक्स लेन की सड़कें बनी हैं क्या ये सपा बना पाती।
ये सुरक्षित माहौल और स्वच्छता यहां दिख रही है क्या ये सपा और कांग्रेस के लोग दे पाते। आज अयोध्या आने के लिए देश और दुनिया के लोग आतुर दिख रहे हैं,क्या ये सपा-बसपा, कांग्रेस के कार्यकाल में संभव था। आज हर कोई यहां पर आना चाहता है, हर किसी की एक ही इच्छा है भगवान राम का दर्शन करना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
