गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गणतंत्र दिवस की भव्यता को बढ़ाने के लिए सड़कों को साफ करने की खास मुहिम की शुरुआत की जा रही है।
लोक निर्माण मंत्री आतिशी मार्लेना ने इसको लेकर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि सड़कों पूरी तरह से साफ किया जाया, इसकी मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर किया जाए।

आतिशी मार्लेना ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गणतंत्र दिवस देश के लिए खास है,इसका विशेष महत्व है। यह सभी देशवासियों के लिए गर्व का दिन है। लिहाजा यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि शहर के लोग इस दिन अपने शहर पर गर्व महसूस करें।
आतिशी ने कहा कि सड़क के बुनियादी ढांचे को बेहतर करना है, सड़कों की मरम्मत और रख-रखाव का काम शुरू कर दें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि विभाग सड़कों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर करे ताकि 26 जनवरी तक पूरे शहर को चमका दिया जाए। आतिशी ने जो निर्देश दिए हैं उसमे मुख्य रूप से टूटी सड़कों की मरम्मत, सफाई, रंग-रोगन आदि शामिल है।
आतिशी ने अधिकारियों को कहा कि सभी छोटी-मोटी सड़कों की टूट-फूट को सही किया जाए। सेंट्रल वर्ज में भी जो सड़कें टूटी हैं उन्हें भी ठीक किया जाए। रोड पर सभी मार्किंग की पेंटिंग की जाए। सभी ग्रिल, कर्व स्टोन, पुटपाथ, सेंट्रल वर्ज की पेंटिंग की जाए। सेंट्रल वर्ज और फुटपाथ पर हेज की छंटाई की जाए।
आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं उसकी उन्होंने अगले सोमवार तक रिपोर्ट भी मांगी है। उन्होंने कहा कि मुझे हर सोमवार को एक साप्ताहिक रिपोर्ट दी जाए और इसमे विस्तार से जानकारी होनी चाहिए कि इस कार्य में क्या प्रगति हुई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
