मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार अब प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है। इस दिशा में कई बड़े कदम तेजी से उठाए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। विद्युत पारेषण और आपूर्ति नेटवर्क से जुड़ी बुनियादी समस्याओं को खत्म करने पर जोर दिया जा रहा हैा। इसके लिए एशियन विकास बैंक प्रदेश को 200 मिलियन डॉलर यान तकरीबन 1667 करोड़ रुपए का ऋण देगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस ऋण की सुविधा के लिए देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि इस ऋण सुविधा से प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने में काफी मदद मिलेगी, जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को होगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की विद्युत व्यवस्था तथा पावर ट्रांसमिशन की मजबूती में सुधार तथा विद्युत आपूर्ति में बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु एशियन विकास बैंक द्वारा 200 मिलियन डॉलर की ऋण सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
इस हेतु मुख्यमंत्री जी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की सुचारू विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने में मदद मिलेगी। बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक विभाग की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी और भारत में एडीबी के डिप्टी डायरेक्टर होयुन जियोंग ने इस ऋण मसौदे पर हस्ताक्षर किया। इस दौरान जूही मुखर्जी ने कहा कि इससे उत्तराखंड की बिजली प्रणाली का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। ऊर्जा के एकीकरण में इस ऋण सुविधा का उपयोग किया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications