मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों में उद्योग को नई रफ्तार मिली है। लखनऊ में दिग्गज ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड प्लांट लगाने जा रही है। इसके लिए योगी सरकार ने कंपनी को फ्रंट एंड भूमि सब्सिडी मुहैया कराई है। इसके लिए योगी सरकार ने हाल ही में एफडीआई के तहत अशोक लीलैंड को इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दी थी। कंपनी यहां पर इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाले प्लांट को स्थापित करेगी। इसके लिए कंपनी को स्कूटर इंडिया के खाली पड़े कारखाने की जगह दी जाएगी।
अशोक लीलैंड की इस परियोजना को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जमीन पर शुरू करने की अनुमति दी गई है। यहां पर सेंटर ऑफ एक्सिलेंस सहित हर वर्ष 2500 वाहनों की स्थापित क्षमता के साथ कॉमर्शियल ईवी के निर्माण के लिए ग्रीन फील्ड प्लांट को स्थापित किया जाएगा। यहां पर ईवी के साथ अन्य वाहनों का भी उत्पादन किया जाएगा। यहां पर प्रस्तावित परियोजना के तहत 186 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

इसे दो चरण में लागू किया जाएगा। अशोक लीलैंड यहां 70 एकड़ जमीन की मांग की थी। उत्तर प्रदेश सरकार और अशोक लीलैंड के बीच इसी वर्ष 5 सितंबर को एमओयू साइन किया गया था। गौर करने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश में अशोक लीलैंड का यह पहला प्लांट होगाष यहां पर मुख्य रूप से इवी बसों का उत्पादन किया जाएगा। साथ ही उभरते वैकल्पिक ईंधनों के विकल्पों के वाहनों को भी यहां पर असेंबल किया जाएगा।
गौर करने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की सरकार उद्यमियों के साथ संवाद स्थापित कर रही है। साथ ही सरकार इस तरह की नीतियां बनाने पर जो दे रही है जिससे कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिले।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
