Haryana News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की अगुवाई में राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय दर्शन के अनुरूप प्रदेश के अंत्योदय परिवारों के कल्याणार्थ निरंतर नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में एक वर्ष की अवधि में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) का शुभारंभ किया।

गुरुवार को जिला पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंत्योदय परिवारों के 6 सदस्यों को सांकेतिक रूप से मोबिलिटी कार्ड वितरित करके हैप्पी योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर अंत्योदय परिवारों ने यह सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, मुख्य सूचना आयुक्त विजय वर्धन, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, पंचकूला के उपायुक्त सुशील सारवान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि सीएम मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री 23 फरवरी, 2024 को हरियाणा विधानसभा में दिए गए बजट भाषण में घोषणा की थी कि गरीब परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में हर वर्ष 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ देने के लिए हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) की घोषणा करने का मौका मिला है। इस योजना के माध्यम से मुफ्त यात्रा का लाभ 22.89 लाख परिवारों को मिलेगा, जिनमें 1 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले करीब 84 लाख लोग शामिल हैं। लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में फ्यारी त्रा करने के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इस योजना के कार्यान्वयन पर करीब 600 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें हरियाणा: 'किसान, युवा, जरूरतमंद व महिलाओं का होगा संपूर्ण विकास', CM मनोहर लाल ने की बजट की तारीफ
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
