दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थयात्रा कर रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 780 बुजुर्गों को लेकर 85वीं ट्रेन रामेश्वरम के लिए रवाना हो चुकी है।
यात्रा से पहले सभी तीर्थयात्रियों के लिए दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में भजन संथ्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने यहां तीर्थयात्रियों के साथ मुलाकात की और उन्हें रामेश्वरम का टिकट सौंपा। आतिशी ने इस दौरान लोगों से बात करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इस अनोखी तीर्थ यात्रा की मुहिम की तारीफ करते हुए उनका धन्यवाद दिया।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली के बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल श्रवण कुमार साबित हुए हैं। उन्होंने दिल्ली से 84 ट्रेनों के जरिए 81 हजार से अधिक बुजुर्गों को तीर्थयात्रा पर भेजा है। केजरीवाल सरकार अपने किए गए वादों को पूरा जरूर करती है, फिर चाहे इसे पूरा करने में कितनी ही बाधाएं आएं। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना को रोका नहीं जाएगा, हम दिल्ली के हर बुजुर्ग को तीर्थयात्रा पर भेजेंगे।
आतिशी ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है। दिल्ली के हर बुजुर्ग को अपने माता-पिता के समान मानने वाले अरविंद केजरीवाल की बदौलत, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 85वीं ट्रेन आज रामेश्वरम जा रही है! नए साल पर ये सभी बुजुर्ग रामेश्वरम धाम के दर्शन करेंगे।
आज यात्रा से पूर्व भजन संध्या में शामिल होकर अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली सरकार अब तक रामेश्वर, द्वारकाधीश, सोमनाथ, नागेश्वरम, जगन्नाथपुरी, बाबा महाकाल, शिरडी, तमकेश्वरम, तिरुपति बालाजी, अयोध्या, माता वैष्णोदेवी, पुष्कर, फतेहपुर सिकरी, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, करतारपुर साहिब आदि जगहों की यात्रा लोगों को अपने खर्च पर करा चुकी है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
