MP News: मध्यप्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विभागीय समीक्षा में आदिवासी बहुल क्षेत्रों मे आंगनवाड़ी खोलने के लिये प्राथमिक सर्वे करने के निर्देश दिए है। मंत्री निर्मल भूरिया ने कहा कि इन क्षेत्रों में बच्चे दूरस्थ क्षेत्रों में बने स्कूलों मे जाते है। आंगनबाड़ी की व्यवस्था होने से प्राथमिक शिक्षा आसान होगी।

मंत्री भूरिया ने कहा कि औद्योगिक शहरी क्षेत्र मे कामकाजी महिलाओं के 6 माह से 6 वर्ष के बच्चे की बेहतर देखभाल के लिये आंगनवाड़ी सह पालना केन्द्र संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 52 जिलों मे 448 आंगनवाड़ी सह पालना के प्रस्ताव भारत सरकार से अनुमोदित है। मंत्री कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह पूरे मध्यप्रदेश मे मनाया जायेगा। इसके तहत 12 जनवरी को सभी बालक-बालिका गृह आंगनवाड़ी केन्द्र पर योगाभ्यास किया जायेगा। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।
प्रमुख सचिव महिला बाल विकास दीपाली रस्तोगी ने बताया कि राष्ट्र शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप मध्यप्रदेश शाला पूर्व शिक्षा नीति-2022 अप्रैल 2022 से जारी है। बच्चों के लिये थीम आधारित पाठ्यक्रम मुताबिक पुस्तिका एवं शिक्षक मार्गदर्शिका तैयार की गई है। इसके लिये पहले चरण 19 हजार 353 आंगनवाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केन्द्र के सहयोग से पूरा किया गया है। आयुक्त महिला बाल विकास राम राव भोंसले ने पीपीटी प्रजेन्टेशन के जरिये से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें OPINION: स्कूली शिक्षा में नए आयाम गढ़ रहा मध्यप्रदेश, CM मोहन यादव ने बनाई खास रणनीति
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
