Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य व चिकित्सा और परिवार कल्याण मंत्री विददाला रजनी ने कहा कि लोग विभिन्न योजनाओं के तहत जगन मोहन सरकार द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि जगन सरकार लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस कल्याणकारी योजनाओं से लोग बेहद खुश हैं। लोग सरकार की चिकित्सा सेवा से बेहद खुश हैं। उन्होंने गुंटूर जिला कलेक्टर वेणु गोपाल रेड्डी के साथ मंगलवार को सरकारी जनरल अस्पताल में नवनिर्मित उन्नत आईसीयू ब्लॉक का उद्घाटन किया।

आईसीयू ब्लॉक का निर्माण 3 करोड़ रुपये के बजट से किया गया था। उद्घाटन समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआरसी सरकार ने फैमिली डॉक्टर, जगनन्ना आरोग्य सुरक्षा, अस्पतालों के उत्थान सहित विभिन्न योजनाओं को लागू करके स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। साथ ही मेडिकल कॉलेजों का भी निर्माण किया गया।
8500 करोड़ रुपये से 17 नए कॉलेजों का निर्माण किया जा रहा
विददाला रजनी ने कहा कि मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के विकास के लिए लगभग 3820 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और 8500 करोड़ रुपये से 17 नए कॉलेजों का निर्माण किया जा रहा है। गुंटूर जीजीएच को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है और 86 करोड़ रुपये की लागत से मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं। इससे गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में 7 लाख 98 हजार SHG के लिए सहायता राशि जारी, सीएम जगन ने किया ऐलान
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
