अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है। अब मंदिर का अगले महीने उद्घाटन होना है। ऐसे में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या के परिक्रमा क्षेत्र में शराब बंदी का ऐलान किया है।
उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि राम नगरी में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। नितिन अग्रवाल ने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर क्षेत्र हले से ही शराब मुक्त हो चुका है। लेकिन अब 84 कोसी तक शराब की दुकानों को बंद करने की बात कही है।

नितिन अग्रवाल ने बताया कि इस बाबत पहले ही अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। 84 कोषी परिक्रमा क्षेत्र में मद्य निषेध है, इस क्षेत्र में जो भी दुकानें पहले से हैं उन्हें हटाया जाएगा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। यही वजह है कि यहां कई मंत्रियों का दौरा लगाता जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। 30 दिसंबर को पीएण मोदी ने श्रीराम एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बनाने के लिए योगी सरकार ने पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रदेश सरकार इस कार्यक्रम को बेहद भव्य बनाने की तैयारियों में जुटी है। सरकार का मकसद है कि लोगों को कलयुग में द्वापर युग की झलकियां देखने को मिले।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार



Click it and Unblock the Notifications