Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर की नियमित विमान सेवा 31 मार्च से आरंभ होगी। इससे विमान सेवा का लाभ लेने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। बस्तर के समग्र विकास के लिए शासन हर संभव कदम उठायेगी। यह बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर जिले के चित्रकोट में आयोजित चित्रकोट महोत्सव में कही।

सीएम साय ने माँ दंतेश्वरी की पावन भूमि चित्रकोट में आयोजित चित्रकोट महोत्सव के शुभारंभ की बधाई के साथ अपने सम्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 14 साल से लगातार यह महोत्सव भव्य होता जा रहा है। मेरी शुभकामना है कि आने वाले समय में इस महोत्सव की भव्यता और बढ़े। चित्रकोट महोत्सव में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 340 जोड़ों की शादी हुई, मुख्यमंत्री ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया और नव दम्पत्तियों के सुखमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने महोत्सव में अबूझमाड़ के मलखम्ब में पारंगत बच्चों के प्रोत्साहन के लिए 2 लाख रूपए और स्थानीय निवासियों की मांग पर तीरथगढ़ महोत्सव के लिए 5 लाख रूपए और चित्रकोट का समुचित विकास करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने चित्रकोट में बस्तर संभाग के सभी जिलों के लिए 208 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक राशि के 643 विकास कार्यों की लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इन कार्यों में 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत से 177 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार रुपए की लागत से 466 विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुपत्ता को हमारे वनवासियों द्वारा हरा सोना कहा जाता है, अब हम इसे 5,500 रूपए प्रति मानक बोरा में खरीदेंगे। इसी तरह पुरानी व्यवस्था में चरण पादुका योजना, संग्राहक परिवार के बच्चों को स्कॉलरशिप योजना जारी रखेंगें।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी भी लगातार सरगुजा और बस्तर की चिंता करते रहते हैं, यहां के विकास के बारे में पूछते रहते हैं। मुझे यहां पता चला कि पिछले 14 वर्षों से आयोजित हो रहे इस महोत्सव के लिए सरकार की तरफ से 10 लाख रूपए मिलता था, हमारी सरकार ने इसे बढ़ाते हुए 15 लाख रूपए देने का निर्णय लिया है। इसी तरह से गोंचा पर्व के लिए जो 3 लाख रूपए मिलता था, उसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 5 लाख रूपए और पूरी दुनिया में प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए मिलने वाले 35 लाख रूपए की राशि को बढ़ाकर 50 लाख रूपए देने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे बस्तर, चित्रकोट महोत्सव में किया विकास कार्याेें का लोकार्पण-शिलान्यास
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications