आगरा को मिली मेट्रो ट्रेन की सौगात, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, पीएम को कहा धन्यवाद

आगरा के लोगों को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने मेट्रो रेल की सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर आगरावासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा आगरा वासियों को मेट्रो रेल सुविधा प्राप्त होने की हार्दिक बधाई! होली के पूर्व इस उपहार के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार ।

बता दें कि आगरा मेट्रो रेल के उद्घाटन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कोलकाता से जुड़े। इस दौरान उन्होंने मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद मेट्रो दौड़ पड़ी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। उन्होंने रेलवे स्टेशन से मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। आगरा मेट्रो की शुरुआत ताजमहल भूमिगत स्टेशन के साथ हुई है।

cm yogi

आम लोगों के लिए आगरा मेट्रो ट्रेन की शुरुआत गुरुवार से होगी। गुरुवार को आगरा मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। ताज पूर्वी से मनकामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा। टिकट को ऑनलाइन भी हासिल किया जा सकता है। मनकामेश्वर स्टेशन तक का मेट्रो का किराया 20 रुपए निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मेट्रो ट्रेन का सफर किया। उन्होंने ताजमहल स्टेशन से ताज पूर्वी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में सफर किया। इस दौरान उनके साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। आगरा मेट्रो के संचालन में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीयविद्यालय के 32 बच्चों को भी चुना गया था।

बच्चों ने ताजमहल स्टेशन से ताजपूर्वीतक सफर किया। मुख्यमंत्री के साथ बच्चों ने भी मेट्रो ट्रेन का सफर किया। सीएम के साथ बच्चे काफी खुश नजर आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मेट्रो के आगे के प्रोजेक्ट को भी इसी रफ्तार से आगे बढ़ाया जाए। सीएम ने कहा कि यह शहर शिवाजी महाराज के गौरव से जुड़ा है। डबल इंजन की सरकार के चलते यहां गंगाजल, एयरपोर्ट, आईटी सेक्टर सहित कई विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+