उत्तर प्रदेश में बहने वाली गंगानदी पर अतिरिक्त 3 लेन पुल का जल्द निर्माण होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले इस थ्री लेन पुल को बनाने के लिए 531.61 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया गंगा पर यह नया 3 लेन का पुल बक्सर और बलिया के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने और भीड़ को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस महत्वपूर्ण विकास को संभव बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकारी को सीएम योगी ने धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा ये प्रोजेक्ट न केवल पटना से वाराणसी और लखनऊ की यात्रा को सुव्यवस्थित करने का वादा करती है बल्कि बेहतर कल के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 'डबल इंजन सरकार' की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
गंगानदी पर अतिरिक्त 3 लेन पुल के निर्माण से एनएच-922 पर बक्सर और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से एनएच (ओ) के तहत बक्सर के बीच संपर्क की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया इस विकास का उद्देश्य बिहार में बक्सर और उत्तर प्रदेश में बलिया के बीच संपर्क में सुधार करना है, जो गंगा नदी पर मौजूदा 2 लेन पुल पर वर्तमान में अनुभव किए गए यातायात की भीड़ के मुद्दों का समाधान प्रदान करता है। इसके अलावा, इस पुल के निर्माण से पटना को वाराणसी और लखनऊ से आसानी से जुड़ जाएगा, जिससे क्षेत्र में समग्र परिवहन दक्षता बढ़ेगी।
· ·
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
