आम आदमी पार्टी के सांसद डॉक्ट संदीप कुमार पाठक ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह पंजाब सरकार का 8000 करोड़ रुपए का बकाया जल्द से जल्द रिलीज करे।
उन्होंने कहा कि यह पैसा पंजाब के लोगों का अधिकार है, ऐसे में इसे रोककर केंद्र सरकार प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। आप सांसद ने चेतावनी दी है कि अगर फंड को जल्द रिलीज नहीं किया जाता है तो पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

राज्यसभा में बोलते हुए पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार को रूरल डेवलपमेंट फंड का 5500 करोड़ रुपए रिलीज करना है। इस फंड का इस्तेमाल मंडियों की देखरेख, ग्रामीण सड़कों के निर्माण में करती थी।
पिछली सरकार ने इस फंड का इस्तेमाल दूसरे काम के लिए किया, जिसके चलते केंद्र सरकार ने इसे रोक दिया। लेकिन अब जब प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार है, उसने नया कानून बनाया है ताकि इस पैसे का इस्तेमाल सिर्फ मंडियों और ग्रामीण सड़क पर हो। लिहाजा केंद्र को इस फंड को बिना किसी देरी रिलीज कर देना चाहिए।
राज्यसभा सांसद ने याद दिलाया कि केंद्र सरकार मंडी विकास फंड को रोक रही है जोकि 850 करोड़ रुपए का है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 621 करोड़ रुपए का बकाया है, इसके अलावा स्पेशल असिस्टेंस फंड का 1800 करोड़ रुपए केंद्र सरकार पर बकाया है। केंद्र सरकार ने आरडीएफ का पांच साल से पैसा नहीं रिलीज किया है।
पंजाब सरकार आरडीएफ और एमडीएफ का 3 फीसदी हिस्सा लेती है। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से पत्र लिखकर कहा गया है कि वह प्रदेश सरकार को सिर्फ एक फीसदी ही टैक्स देगी। लेकिन प्रदेश सरकार इसपर राजी नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
