Aadabidda Nidhi Scheme: देश की महिलाओं के लिए केंद्र सरकार कई सारी योजनाएं चलाती रहती है। कुछ राज्य महिलाओं और लड़कियों को हर महीने आर्थिक सहायता देती है। महिलाओं के खाते में सरकारें सीधे पैसा ट्रांसफर करती हैं ताकि उनको अपनी सभी जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत न आए।

आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार आदाबिड्डा निधि योजना जल्द ही लागू करने वाली है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस योजना से कैसे हर महिला को 1500 रुपये की पेंशन मिलेगी।
आदाबिड्डा निधि योजना के लिए पात्रता
आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजना आदाबिड्डा निधि योजना जल्द ही लागू होने वाली है। इस योजना में 19 से 59 साल की उम्र वाली हर लड़की और महिला अप्लाई कर सकती हैं। इस योजना की मदद से जिन महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलती है, वे पैसे की चिंता किए बिना अपना नियमित जीवन जी सकती हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको मध्य प्रदेश का निवासी होना जरूरी है।
हर महीने मिलेगी पेंशन
इस योजना के बारे में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और जनसेना वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयुक्त चुनावी घोषणापत्र में किया गया था। इस योजना की मदद से सभी लड़की और महिला जो पात्रता को पूरा करेगी उसे हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे।
इन डॉक्यूमेंट्स की मदद से करें योजना में अप्लाई
इस योजना में अगर आप भी अप्लाई करना चाहती हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहुए। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आयु प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो होना आवश्यक है।
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
फिलहाल इस योजना के लिए कोई वेबसाइट नहीं निर्धारित की गई है। हालांकि, इस योजना के लिए सरकार ने अभी यह तय नहीं किया है कि इसका आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन किस तरह से किया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु किया जा सकता है।
आंध्र प्रदेश सरकार के द्वारा यह योजनाएं भी चलाई जा रही हैं
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अन्य योजनाओं को भी आंध्र प्रदेश सरकार चलाती आई है। 'वाईएसआर चेयुता योजना, वाईएसआर सम्पूर्ण पोषण योजना, आदि की मदद से भी महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। जल्द ही आंध्र प्रदेश की योजनाओं में मुफ्त बस सर्विस की भी योजना शुरु की जा सकती है। इसके लिए आंध्र प्रदेश के अधिकारी तमिलनाडू और कर्नाटक की फ्री बस यात्रा योजनाओं का अध्ययन कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
