हरियाणा के यमुनानगर में 800 मेगावाट का थर्मल प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा ईएमटी खरखौदा में मारूति संजुकी कार दूसरा प्लांट लगाया जा रहा है। हरियाणा के ऊर्चा मंत्री रंजीत सिंह ने ये जानकारी दी।

हरियाणा के छठे इलेट्स राष्ट्रीय ऊर्जा समिट में राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार वितरण समारोह में मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में हरियाणा में काफी सुधार हुआ है। जब से उन्होंने विभाग का कार्यभार संभाला है तब से लाईन लॉसिस 10.3 प्रतिशत तक आ गया है और मार्च तक इसे सिंगल डिजिट में लाने का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते ओद्यौगिकरण व बहुमंजिली आवासीय इमारतों को भी बिजली की आवश्यकता की पूर्ति हम कर रहे है, इससे बिजली की मांग बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि थर्मल पॉवर की बजाय ग्रीन ऊर्जा स्वच्छ ऊर्जा की ओर भी देश तेजी से बढ़ रहा है। आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य तथा समग्र विकास के लिए प्राकृतिक संस्थानों का विवेकपूर्वक व बुद्धिमत्ता से प्रयोग करना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव एवं नवीनीकरण ऊर्जा पर जोर दिया और हाल ही में सर्वोंदय नाम से रूफटॉफ योजना शुरू की है, जिससे लोग अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ साथ अतिरिक्त ऊर्जा को ग्रीड में आपूर्ति कर सकेंगे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश की 60 प्रतिशत जेसीबी, 53 प्रतिशत क्रेन, 60 प्रतिशत कार तथा 60 प्रतिशत से अधिक दुपहिया वाहनों का उत्पादन हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम और मानेसर क्षेत्र में होता है और यह बिजली की उपलब्धता के बिना संभव नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications