अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन लोगों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के साथ बिना किसी दिक्कत दर्शन कराना है।
इसके लिए आला अधिकारियों को अयोध्या में तैनात किया गया है जो इसका बेहतर प्रबंधन करने की कोशिश कर रहे हैं। अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए भी हर संभव कोशिश प्रदेश की योगी सरकार कर रही है। तकरीबन हर संबंधित विभाग को इसके लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

श्रद्धालुओं के सुगम आगमन के लिए परिवहन निगम पिछले कुछ दिनों से तैयारी कर रहा था। इसके लिए व्यापक प्लानिंग तैयार की जा रही थी। प्रधान प्रबंधक संचालक मनोज कुमार पुंडीर और प्रधान प्रबंधक प्रविधिक एसएन शर्मा अयोध्या में ही रुककर कैंपिंग भी कर रहे हैं। निगम को अनुमान है कि तकरीबन 20-25 हजार श्रद्धालु, यात्री और पर्यटक हर रोज राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जी पहुंचेंगे। ऐसे में मंगलवार को छह मार्गों पर मुख्य रूप से चार प्वाइंट पर 600 अतिरिक्त बसों के संचालन का फैसला लिया गया है।
वहीं अयोध्या क्षेत्र की 140 बसें हर रोज अलग-अलग रुट पर चलेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि अयोध्या में बस्ती-गोरखुपर मार्ग पर 100 बसें, बाराबंकी-लखनऊ मार्ग पर 250 बसें, अकबरपुर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर 100 बसें, गोंडा बहराइच रूपट पर 70 बसें, सुल्तानपुर प्रयागराज वाराणसी मार्ग पर 70 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
वहीं रायबरेली मार्ग पर यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा। सभी प्वाइंट पर सुबह 8 बजे से लगातार बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सभी प्वाइंट पर फ्लैक्स बोरड के जरिए व्यवस्था की सूचना भी दी जाएगी। इसके लिए निगम के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
