दशकों से अयोध्या में राम मंदिर का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशी का वो पल आखिरकार आ ही गया है। 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला विराजमान होने जा रहे है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए कई तरह की तैयारियां की गई है। देश और दुनिया से आने वाले लोगों को बेहतर अनुभव हो इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। योगी सरकार अयोध्या को धार्मिक पर्यटन के केंद्र के तौर पर स्थापित करने का काम कर रही है।
अयोध्या धाम को भव्य नगरी बनाने के लिए किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही पूरे प्रदेश की तस्वीर को बदलने का काम किया जा रहा है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश में आने वाले लोगों को अयोध्या धाम की झलक देने के लिए 6 भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण करा रही है। इन प्रवेश द्वार के जरिए पर्यटकों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के छह अहम जिलों में इन प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्या धाम में पड़ोसी जनपदों- लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा, प्रयागराज, अंबेडकरनगर व रायबरेली से प्रवेश हेतु कुल ₹140 करोड़ की लागत से 06 भव्य गेट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य गतिमान है।
लखनऊ में इसे श्री अयोध्या मार्ग पर श्रीराम द्वार, गोरखपुर में श्री अयोध्या जी मार्ग पर हनुमान द्वार, गोंडा में श्री अयोध्या जी मार्ग पर लक्ष्मण द्वार, प्रयागराज में श्री अयोध्या जी मार्ग पर भरत द्वार, अंबेडकरनगर में श्री अयोध्या जी मार्ग पर जटायु द्वार, रायबरेली में श्री अयोध्या जी मार्ग पर गरुण द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। यही नहीं ई मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉकनिक व्हीकल के चार्जिंज प्वाइंट्स और फूड कोर्ट की भी स्थापना की जा रही है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications