झारखंड में एशियन डेवलेपमेंट बैंक ( एडीबी) के सहयोग से सात बड़े सड़क प्रोजेक्ट पर काम करवाया जाएगा। इसके तहत 469 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाने का काम शामिल है। इन सड़कों के निर्माण पर लगभग 2612 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

राज्य सरकार ने इसको लेकर प्रपोजल तैयार कर लिया है। अब एडीबी से धनराशि की व्यवस्था करके सड़क निर्माण को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
एडीबी वन और टू के तहत राज्य सड़क निर्माणा करवाया गया है। एडीबी वन में कुल अब तक कुल 311 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य करवाया जा चुका है।
इसके तहत गोविंदपुर से साहिबगंज तक सड़क निर्माण करवाया गया है। इस पर 136 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके अलावा एडीबी टू के अंतर्गत दुमका से हंसडीहा, पचंभा-जमुआ रोड, गोविंदपुर-टुंडी-गिरिडीह और खूंटी तमाड़ सड़क निर्माण करवाया गया था। अब तक कुल 176 किलोमीटर सड़क का काम करवाया गया है। अब एडीबी थ्री शुरू करने की तैयार चल रही है।
बता दें जिन सड़कों का निर्माण होना है उनमें भरभरिया-कुमारडुंगी-अंधारी-मंझागांव पथ 60 किलोमीटर की 300 करोड़ की लागत से दुमका में गुहियाजोरी से रामगढ़ होते हुए हंसडीहा तक 40 किमी में 200 करोड़ की लागत से निर्माण होगा।
इसके अलावा रांची जिले में अनगड़ा से सिल्ली मुरी की फोर लेन निर्माण कार्य 47 किमी करीब 500 करोड़ की लागतसे सड़क निर्माण होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
