मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश विकास की नई रफ्तार पकड़ चुका है। एक दौर था जब उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं, उत्तर प्रदेश की तस्वीर पिछले कुछ सालों में तेजी से बदल रही है। प्रदेश में रिकॉर्ड निवेश आ रहा है, जिसकी वजह से कई विकास परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
योगी सरकार यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 10500 अर्बन सेंटर विकसित करने जा रही है। इसके पहले चरण में इंटीग्रेटेड टाउनशिफ को विकसित किया जाएगा। इसमे मुख्य रूप से चार स्पेशल इकोनॉमिक जोन होंगे। इस इकोनॉमिक जोन में मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग हब को तैयार करने की कोशिश होगी।

इस टाउनशिप को लेकर यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह कहा कि इस टाउनशिप की रूपरेखा को तय करने के लिए एक एक्सपर्ट कंपनी को चुना गया है। कंपनी अगले दो महीनों में अपनी शुरुआती रिपोर्ट दे देगी।
सोमवार को यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में राया हेरिटेज सिटी के डीपीआर को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में इस टाउनशिप को विकसित किया जाएगा।
इस इंटीग्रेटेड टाउनशिप में चार एसईजेड बनेंगे, यहां पर नॉन पॉल्युटेड फैक्ट्रियों को लगाया जाएगा। इस क्षेत्र को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जाएगा, यहां डेटा सेंटर को स्थापित किया जाएगा। मार्स कंपनी इस पूरी टाउनशिप के ब्लूप्रिंट को तैयार करेगी। यहां पर उद्योग, आवास, व्यावसायिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
इसके अलावा पर्यटन और ट्रांसपोर्ट को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस पूरे क्षेत्र में तकरीबन 25 फीसदी औद्योगिक गतिविधियां होंगी जबकि 20 फीसदी आवासीय योजनाएं होंगी। यीडा सिटी यहां पर 37 हजार हेक्टेयर में विकसित की जाएगी।
इस प्रोजेक्ट के लिए यमुना प्राधिकरण के बोर्ड ने मास्टर प्लान 2041 का अनुमोदन किया गया। बोर्ड की मंजूरी के बाद इसे उत्तर प्रदेश शासन को भेजा जाएगा। इस क्षेत्र में 1149 गांव अधिसूचित किए जाएंगे। यहां 1050 हेक्टेयर जमीन एविएशन हब के लिए दी जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications