प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सड़कों के जाल को और भी बेहतर करने की योजना बनाई जा रही है। वाराणसी को आस-पास के शहरों से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग आउटर रिंग रोड बनाने जा रहा है। वाराणसी के आस-पास तकरीबन 300 किलोमीटर के आउटर रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।
ये मुख्य रूप से वाराणसी से सटे चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर को जोड़ेंगी। इन सड़कों के निर्माण कार्य में 12 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसको लेकर प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन स्तर पर मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए बजट का आवंटन होते ही इसके निर्माण का कार्य शुरू होगा।

वाराणसी को भारी वाहनों से मुक्ति दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इन आउट रिंग रोड के बन जाने के बाद चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर और गाजीपुर जाने के लिए लोगों को ना जाम से जूझना पड़ेगा और ना ही घंटों समय बर्बाद करना पड़ेगा। इन सड़कों के निर्माण से ट्रैफिक जाम काफी हद तक कम हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही बजट आवंटित कर दिया जाएगा। इस परियोजना को मार्च 2027 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। आउटर रिंग रोड से स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए डीपीआर को तैयार किया गया है। ऐसे में इन जिलों में सफर करने वालों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही जो लोग लंबी दूरी तय करके वाराणसी दर्शन के लिए आते हैं उनका भी अनुभव अच्छा होगा।
आउटर रिंग रोड के पहले चरण में चंदौली जिले में 29 किलोमीटर लंबे फोर लेन के आउटर रिंग रोड को तैयार किया जाएगा। इसमें तकरीबन 1400 करोड़ रुपए खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए तैयारियों में जुट गई है।
इन सड़कों के निर्माण से इन क्षेत्रों में व्यापार भी बढ़ेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications