मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर जिले में 2487 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब के सभी युवा जमकर तैयारी करें, पंजाब सरकार नौकरियों के दीये जलाकर उनके जीवन को रोशन करती रहेगी। आपने अपनी मेहनत से यह नौकरी हासिल की है, इसके लिए आपको बधाई।
सीएम ने कहा कि मैं लगभग हर हफ्ते नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम करता हूं। हमारी सरकार को आए अभी दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं लेकिन हमारी सरकार ने 42900 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। भगवंत मान ने कहा कि 16 मार्च को दो वर्ष इस सरकार के पूरे होने जा रहे हैं लेकिन इस समय में हमने प्रदेश में 42 हजार से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी है।

सीएम मान ने कहा कि हमने जिन युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, उसमे किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं आई, किसी तरह का कोर्ट केस नहीं। हम नौकरी देने से पहले लॉ डिपार्टमेंट से यह क्लीयरेंस लेते हैं कि अगर कोई नौकरी दें तो इसके खिलाफ कोर्ट में कोई पीआईएल ना हो जाए। किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो, युवाओं को दफ्तर की जगह कोर्ट के चक्कर ना लगाने पड़े इसे हम सुनिश्चित करते हैं।
आज आप नियुक्त पत्र लोगे तो सीधा अपने काम पर जाओगे, किसी वकील के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। हमे भरोसा है कि आप काफी मेहनत करके आगे आए हैं। सबेरे उठ-उठकर आपने पढ़ाई की है, खेत जाते समय भी आपने पढ़ाई की है। कुछ ने नौकरी के साथ समय निकालकर पढ़ाई की होगी। पहले ऐसा होता था कि इतनी मेहनत करके भी सिफारिश नहीं होने की वजह से नौकरी नहीं मिल पाती थी।
ऐसे में निराश युवा दूसरे विकल्प तलाशते थे, वो विदेश जाने की सोचते थे। विदेश में ना तो मौसम मेल खाता था, ना संस्कृति, ना भाषा अपनी होती थी, ना रहन-सहन मेल खाता था। ऐसे में यहीं नौकरी मिल जाए, शाम को अपने रिश्तेदारों के साथ समय बिताए इससे अच्छा क्या ही हो सकता है। हमारी सरकार ने ऐसा पंजाब बनाया है जहां युवाओं को उनके घर पर ही नौकरी मिल रही है।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications