लखनऊ को आज 3666 करोड़ रुपए की 206 विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है।सीएम योगी इस कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण हेतु शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ीं ₹3,666 करोड़ से अधिक लागत की दर्जनों विकासपरक परियोजनाओं की सौगातें दी हैं।
इस अवसर पर लखनऊ में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का लोकार्पण भी हुआ। प्रधानमंत्री जी का आभार और रक्षा मंत्री जी का धन्यवाद! प्रदेश वासियों को बधाई!

इस कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा लखनऊ में विकास का जो मॉडल हमे देखने को मिल रहा है, वास्तव में श्रद्धेय अटल जी का जो सपना था, उसे अक्षरश: जमीन पर उतारने का काम माननीय रक्षा मंत्री ने किया है। फिर वह शहीद पथ की बात हो, वह उस वक्त बना था जब वह पर्यटन मंत्री थे।
आज किसान पथ की सौगात लखनऊ को मिल रही है। लखनऊ की जाम की समस्या का पूरा समाधान होने जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ के भीतर ग्रीन कोरिडोर बना रहा है जो गोमती नदी के तट को लेते हुए शहीद पथ से इसे जोड़ेगा। इससे लखनऊ शहर में जाम की समस्या खत्म होगी।
इसके पहले चरण का काम पूरा होने जा रहा है। यहां डीआरडीओ की मदद से रक्षा मंत्रालय की ओर से ब्रम्होस मिसाइल को जो सेंटर बनाया है, उसके डेवलपमेंट और रिसर्च सेंटर का उद्घाटन हो रहा है, यह युवाओं को नया अवसर प्रदान करेगा। हमारी टेक्निकल इंस्टिट्यूशन को इसके साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। लखनऊ के जिन युवाओं को हमने टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराया है उनके लिए यह एक नया अवसर है।
आज के इस अवसर पर लखनऊ में फॉरेंसिक रिसर्च इंस्टिट्यूट के उद्घाटन का कार्यक्रम भी हो रहा है। यहां सत्र की भी शुरुआत हो चुकी है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
