अयोध्या में जिस तरह से भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उसके बाद माना जा रहा है कि यहां पर बड़ी संख्या में हर रोज पर्यटक पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी संख्या में यहां पर यातायात के साधनों को दुरुस्त किया जा रहा है। रेल मार्ग से लेकर हवाई मार्ग और सड़क मार्ग तीनों की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से अयोध्या में पर्यटकों के लिए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। दिव्य भव्य नव्य अयोध्या जी में सुविधाजनक सुलभ परिवहन सेवा के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसके लिए अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर आवागमन की सुविधा के इंतजाम किए जा रहे है। अयोध्या में 6 प्रमुख मार्गों पर 200 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है।

यही नहीं इन बसों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीी एवं पैनिक बटनकी व्यवस्था की गई है। इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए आसानी यह है कि वह इसे चलो एप के जरिए आसानी से ट्रैक कर सकते है। इस ऐप से यात्रियों को बसों के आने-जाने का समय लाइव पता चलता रहेगा। लिहाजा यात्री आसानी से इसके अनुसार अपनी यात्रा को तय कर सकते है।
ये सभी इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित हैं, ध्वनि और वायु प्रदूषण से मुक्त हैं। हर बस में 5-5 सीसीटीवी कैमरे लगे है, 10 पैनिक बटन की व्यवस्था है जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इन बसों की लाइव ट्रैकिंग चलो ऐप के जरिए की जा सकती है। बताया जा रहा है कि अयोध्या में आने वाले दिनों में हर माह 10 लाख श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications