Chhattisgarh Dhan kharidi: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 125 लाख 9 हजार 281 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 116 लाख 26 हजार 141 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में पीएम नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप समर्थन मूल्य पर अब तक की सबसे वृहद धान की खरीदी हुई है। एक नवंबर से 04 फरवरी तक चले इस अभियान में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों से 144.92 लाख टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद अब तक हुई यह सबसे बड़ी धान खरीदी है। इस साल 130 लाख टन धान खरीदी अनुमानित थी। इस साल की धान खरीदी की तुलना करने पर यह पिछली धान खरीदी से 37.39 लाख टन ज्यादा है। बीते वर्ष 107.53 लाख टन धान की खरीदी हुई थी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बिछेगा सड़कों का जाल, मंत्री अरूण साव के अनुमोदन के बाद 36.61 करोड़ रुपए मंजूर


Click it and Unblock the Notifications