हरियाणा के अंबाला कैंट में शहीदी स्मारक का निर्माण हो रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से इस शहीदी स्मारक में डिजिटल उपकरण सहित संग्रहालय के बाकी के कार्यों के लिए 112 करोड़ रुपए के फंड की मंजूरी दी गई है। प्रदेश सरकार की ओर से इसकी जानकारी मुहैया कराई गई है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में अंबाला कैंट में बनाये जा रहे आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक में डिजिटल उपकरण सहित संग्रहालय के अन्य कार्यों के लिए आज लगभग 112 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई।

इसके अलावा उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी), विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) और हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में कुल 1500 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रेक्ट तथा विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक में श्रम राज्य मंत्री अनूप धनक भी उपस्थित थे।
इसके साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। बैठक में कुल 28 एजेंडे रखे गए और सभी एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया को सहज व सुगम बनाने के लिए राज्य चुनाव आयोग की तरफ से व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। इतना ही नहीं मतदाताओं को घर बैठे तमाम जानकारियां देने के लिए 7 प्रकार के ऑनलाइन एप भी तैयार किए हैं।
मुख्य सचिव वीरवार को कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 14वें राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले मुख्य सचिव और हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी एवं प्रधान सचिव अनुराग अग्रवाल ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य में आपराधिक अधिकार क्षेत्र के न्यायालयों द्वारा सुनाई गई सजा भुगत रहे कैदियों को विशेष छूट दी है। जिन अपराधियों को पांच वर्ष से कम की सजा सुनाई गई है, उन्हें 30 दिन की छूट प्रदान की जाएगी।
वहीं जिन अपराधियों को आजीवन कारावास, 10 वर्ष या इससे अधिक की अवधि की सजा सुनाई गई है, उन्हें 60 दिन और जिन अपराधियों को पांच वर्ष, पांच वर्ष से ऊपर व 10 वर्ष से कम की सजा सुनाई गई है, उन्हें 45 दिन की छूट प्रदान की जाएगी। गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी, 2024 को कारागार से पैरोल और फरलो पर आए सभी अपराधियों को भी यह छूट दी जाएगी, बशर्ते वे अपने निर्धारित समय पर सम्बन्धित कारागार में आत्म समर्पण करते हैं तो उस स्थिति में कारावास के बचे हुए समय में यह छूट दी जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications