उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के दौरान 100 चार्टर्ड प्लेन अयोध्या में लैंड करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान 22 जनवरी को अयोध्या में तकरीबन 100 चार्टर्ड प्लेन लैंड करेंगे। इससे हमे यह भी आंकलन करने में मदद मिलेगी कि अयोध्या एयरपोर्ट की क्षमता क्या है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने प्रदेश को चौथा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिया। अयोध्या एयरपोर्ट का 30 दिसंबर 2023 को उद्घाटन किया गया था। 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि महर्षि वाल्मीकि की रामायण ज्ञान का रास्ता है जोकि हमे श्री राम से जोड़ती है।

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हफ्ती में तीन दिन चलने वाली फ्लाइट को लॉन्च किया गया। यह फ्लाइट अयोध्या से अहमदाबाद के बीच हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहला बोर्डिंग पास इस विमान का प्राप्त किया। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने 30 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था। हमने अयोध्या और दिल्ली के बीच 30 दिसंबर को इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान के संचालन की शुरुआत की थी। आज हम अयोध्या को अहमदाबाद से जोड़ रहे हैं।
इस बीच अहमदाबाद एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए पहली विमान को रवाना किया गया। अहमदाबाद से यात्री अयोध्या एयरपोर्ट पर भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की वेषभूषा में यहां पहुंचे। पहले चरण में एयरपोर्ट पर 10 लाख यात्रियों को सालाना हैंडल करने की क्षमता है, दूसरे चरण में अयोध्या एयरपोर्ट पर हर साल 60 लाख यात्रियों को हैंडल करने की क्षमता होगी। पहले चरण के कार्य को 1450 करोड़ रुपए में पूरा किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications