Zoho's Arattai Installation Process: पूरी दुनिया में सबसे अधिक सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के मामले में भारत टॉप देशों में शामिल है। भारत में लोग व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, यूट्यूब, एक्स समेत तमाम तरह के विदेशी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए करते हैं।

हालांकि, अब भारतीयों के लिए वॉट्सऐप के विकल्प के तौर पर एक स्वदेशी प्लैटफॉर्म सामने आ गया है। इस स्वदेशी प्लैटफॉर्म का नाम अराताई (Arattai) है। टेक कंपनी ज़ोहो ने व्हाट्सऐप के विकल्प के रूप में इंटरनेट कॉलिंग की सुविधा वाला एक मुफ़्त मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म, अराताई को डेवलप किया है।
अराताई की प्रमुख विशेषताओं की बात करें तो इसमें डाक्यूमेंट और तस्वीरें साझा करने, वॉइस और टैक्स्ट मैसेज भेजने, ऑडियो और वीडियो कॉल समेत एक साथ में 1,000 लोगों के साथ ग्रुप चैट करने की सुविधा शामिल है। वैश्विक मैसेजिंग ऐप्स के एक घरेलू विकल्प के रूप में स्थापित अराताई का उद्देश्य लोगों को एक सुरक्षित और व्यापक कम्युनिकेशन एक्सपीरियंस प्रदान करना है। तो चलिए जानते हैं कि इसे अपने मोबाइल फोन में कैसे इंस्टॉलर कर सकते हैं और सबसे खास बात कि अराताई का क्या मतलब होता है...
अराताई का क्या मतलब होता है?
तमिल शब्द "अराताई" का अर्थ 'आकस्मिक बातचीत' या 'चैट' होता है। ऐप को बनाने वाले जोहो के मालिक श्रीधर बेम्बू तमिलनाडू के रहने वाले हैं। ज़ोहो ने कहा है कि अराताई गोपनीयता और सुरक्षा को प्राथमिकता देता है और यूजर्स को आश्वस्त करता है कि उनकी जानकारी किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं की जाएगी।
Android और iPhone पर Arattai को कैसे इंस्टॉल करें?
Android मोबाइल फोन पर अराताई को इंस्टॉल करने का प्रोसेस
- Google Play पर जाएं
- Arattai Messenger (Zoho Corporation) सर्च करें
- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्सशन पर क्लिक करे इसे इंस्टॉल करें।
- यदि आप चाहें तो आधिकारिक Arattai वेबसाइट के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
iPhone पर अराताई को इंस्टॉल करने का प्रोसेस
- एप्पल के ऐप स्टोर में जाएं
- Arattai Messenger को सर्च करें
- 'Get' पर क्लिक करें
- पासकोड से वैरिफाय करने के बाद इंस्टॉल हो जाएगा।
- ऐप को इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी एक्सेस कर सकते हैं।
इंस्टॉल के बाद सेटअप कैसे करें?
- इंस्टॉल होने के बाद अराताई ऐप को खोलें।
- अपना देश 'इंडिया' चुनें
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- वन-टाइम पासवर्ड (OTP) से वैरिफाइ करें
- फिर कॉन्टैक्ट्स, माइक्रोफ़ोन, कैमरा और नोटिफिकेशन के लिए मंजूरी दें।
- एक प्रोफाइल नाम और फोटो सेट करें जिससे कॉन्टैक्ट्स आपकी पहचान कर सकें।
- इस तरह से आप अब अराताई को इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications