अगर आपने भी पैन-आधार को अभी तक लिंक नहीं कराया तो जल्द से जल्द इसे लिंक करा लें। पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: अगर आपने भी पैन-आधार को अभी तक लिंक नहीं कराया तो जल्द से जल्द इसे लिंक करा लें। पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा पैन-आधार कार्ड लिंक करने की डेडलाइन आगे बढ़ाने के बाद भी करीब 17 करोड़ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अभी तक पैन-आधार नहीं लिंक कराया है। फाइनेंस बिल, 2019 में संशोधन के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के बाद अब ये अधिकार है कि डेडलाइन पूरा होने तक अगर कोई अपने पैन और आधार को एक दूसरे लिंक नहीं कराता है तो उनका पैन इनऑपरेटिव कर दिया जाएगा। आधार के जरिए तुरंत मिलेगा ई-पैन कार्ड, जल्द शुरू होगी नई सुविधा ये भी पढ़ें
17 करोड़ PAN कार्ड होने वाले हैं बेकार
मालूम हो कि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 139AA के क्लॉज 31 के मुताबिक, 'नोटिफाइड तारीख के बाद आधार कार्ड रखने वोल लोगों का पर्मानेन्ट अकाउंट नंबर इनऑपरेटिव कर दिया जाएगा। यह संशोधन 1 सितंबर 2019 से प्रभावी हो चुका है। ऐसे में अगर कोई पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया जाता है तो पैन कार्ड पूरी तरह से बेकार हो जाएगा। आपको इस बात की भी जानकारी दें कि लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि जनवरी तक 30.75 करोड़ पैन और आधार को लिंक किया जा चुका है। वहीं, 17.58 करोड़ लोगों ने अभी पैन-आधार नहीं लिंक कराया है। बता दें कि पैन और आधर लिंक करने की अंतिम तारीख को 31 मार्च 2020 तक बढ़ा दिया गया है। इसके पहले इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2019 तक थी।
पैन-आधार लिंक करना अनिवार्य, टैक्स डिपार्टमेंट ने बदला है नियम
वहीं वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि डेडलाइन बढ़ाने के बाद उन लोगों को सहूलियत मिल सकेगी, जिन्होंने अभी तक पैन-आधार को नहीं लिंक किया है। वर्तमान में कुल 48 करोड़ पैन कार्ड धारक हैं, जबकि आधार कार्ड रखने वालों की संख्या 120 करोड़ से भी अधिक है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, अब इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए इन दोनों में से किसी एक नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए शर्त ये है कि पैन-आधार लिंक करना अनिवार्य है। अगर दोनों लिंक नहीं है तो आधार कार्ड देने पर स्वत: ही पैन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
जानिए कैसे करें पैन-आधार को लिंक, काफी आसान प्रक्रिया
पैन और आधार को लिंक करने के लिए आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर यह काम पूरा कर सकते हैं। इस पोर्टल पर आपको बायीं तरफ पैन-आधार लिंक करने का विकल्प (https://www1.incometaxindiaefiling.gov.in/e-FilingGS/Services/LinkAadhaarHome.html) मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के लिए आपको पैन नंबर, आधार नंबर और अपना नाम भरना होगा। इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके द्वारा दी गई जानकारी को वैलिडेट करेगा। जिसके बाद लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications