नई दिल्ली, जुलाई 7। अमीर कैसे बना जाए यह सबसे आम सवाल है जिसका जवाब ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप खुद अपने अलावा कैसे अपने बच्चे को भी करोड़पति बना सकते हैं और वो भी उसके बिना कुछ किए। यह पूरी तरह से अपने बच्चे के फ्यूचर को सेफ करने के बारे में है। आप उसके लिए शिक्षा पॉलिसी ले सकते हैं या एफडी करा सकते हैं। मगर यदि आप उसे करोड़पति बना दें तो इस तरह की सारी चीजें उसके लिए कुछ भी नहीं रह जाएंगी। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने बच्चे को करोड़पति बना सकते हैं।
म्यूचुअल फंड है आसान रास्ता
जानकारों के अनुसार म्यूचुअल फंड वो आसान रास्ता है जो आपके बच्चे को आराम से करोड़पति बना सकता है और वह भी बिना ज्यादा जोखिम के। लोगों को अपने बच्चे के लिए पैसा थोड़ा-थोड़ा म्यूचुअल फंड एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में निवेश करना चाहिए। म्यूचुअल फंड निवेश के इस तरीके में, आप लंबी अवधि तक निवेश करना जारी रख सकते हैं और बड़ी मात्रा में पैसा बना सकते हैं।
केवल 200 रु का निवेश
अहम बात यह है कि आपको अपने बच्चे को करोड़पति बनाने के लिए केवल 200 रु से शुरुआत करनी है। आपको इतना राशि डेली आधार पर निवेश करनी है। अब डेली तो आप पैसा जमा नहीं कर सकते, इसलिए आपको मासिक आधार पर 6000 रु की जरूरत होगी। इतना निवेश आपको लगातार 25 सालों तक करना होगा। आगे जानिए बाकी गुणा गणित।
25 साल में करोड़पति
यदि आप 25 सालों तक हर महीने 6000 रु का निवेश जारी रखते हैं तो आपकी निवेश राशि होगी 18 लाख रु। अब यदि इस पर आपको सालाना 12 फीसदी रिटर्न भी मिलता है तो आपके बच्चे के 25 वर्षीय होने पर रिटर्न की राशि होगी 95.85 लाख रु। इस तरह 25 वर्षीय बच्चे के लिए कुल पैसा जमा हो जाएगा 1.13 करोड़ रु। 25 साल की आयु पर यदि आपके बेटे या बेटी के लिए 1.13 करोड़ रु का फंड तैयार हो जाए तो वो उसकी शादी या शिक्षा के लिए काफी काम आ सकता है।
तैयार हो सकता है 2 करोड़ रु का फंड
यदि आप 25 सालों तक हर महीने 6000 रु का निवेश जारी रखते हैं तो आपकी निवेश राशि तो 18 लाख रु ही होगी। अब यदि इस पर आपको सालाना 12 फीसदी रिटर्न के बजाय 15 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 25 साल की अवधि पर निवेश राशि और रिटर्न राशि सहित 1.97 करोड़ रु का फंड तैयार हो जाएगा।
कुछ खास चीजें जिनका रखें ध्यान
- म्यूचुअल फंड में निवेश एक मिड या लॉन्ग टर्म निवेश ऑप्शन है, इसलिए चुने गए फंड को आपके वित्तीय लक्ष्यों के साथ तालमेल वाला होना चाहिए
- बच्चे के लिए निवेश के मामले में रिस्क को ध्यान रखना जरूरी है
- म्यूचुअल फंड में निवेश में काफी मात्रा में पैसा शामिल होता है और इसलिए, फंड का चयन सावधानी से करने के लिए अच्छी मात्रा में रिसर्च करना चाहिए
- एक बार निवेश करने के बाद, आपको समय के साथ रिटर्न मिलता है, मगर आपको रेगुलर निगरानी की आवश्यकता होगी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications