नए रोजगार की तलाश में हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि आपको क्या करना चाहिए तो यह खबर आपके लिए है।
नई दिल्ली: नए रोजगार की तलाश में हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि आपको क्या करना चाहिए तो यह खबर आपके लिए है। अगर आपकी घर की छत खाली और बेकार पड़ी है तो आप घर की छत से बिजनेस शुरू कर लाखों की कमाई कर सकते हैं।

लाखों की मोटी कमाई करें अपने छत से
जी हां अगर छत खाली पड़ी है तो आप कुछ ऐसे काम को शुरू कर सकते हैं जिससे घर बैठे मोटी कमाई की जा सकेगी। आप इस छत को किराए पर भी दे सकते हैं। आपको नहीं मालूम होगा लेकिन कई बिजनेस इंडस्ट्रीज आपको छत के लिए अच्छा खासा प्लान और पैसा ऑफर करती हैं जिसके तहत आपको वो मोटी रकम भी देती हैं। मार्केट में कई ऐसी एजेंसिया है जो आपको आपकी छत की जगह के अनुसार बिजनेस प्रोवाइड करा सकती हैं। यहां तक की कुछ बिजनेस शुरू करने के लिए तो सरकार की ओर से आर्थिक मदद तक की जाती है। चलिए जानते है कौन-से हैं वो बिजनेस आईडियाज है जिससे आपको फायदा हो सकता हैं।
सोलर प्लांट से होगी बंपर कमाई
दुनिया भर में सोलर पावर को लेकर आकर्षण बढ़ा है। बिजली की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए सरकार सोलर प्लांट लगाने को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में आप घर की खाली छत को सोलर प्लांट लगाने के लिए किराए पर दे सकते हैं। इसके बदले कंपनी आपको अच्छा अमाउंट देगी। आप चाहे तो खुद पर सोलर प्लांट इंस्टॉल कराकर इससे पैदा होने वाली बिजली पावर हाउस या प्राइवेट इलेक्ट्रिक कंपनी को बेच सकते हैं। इसके लिए आपको अपने एरिया की डिस्कॉम से संपर्क करना होगा, जो आपके घर पर एक मीटर लगा देगी, जिससे यह पता चलेगा कि आपने डिस्कॉम को कितनी बिजली बेची।
टैरेस फार्मिंग में कमाएं पैसा
इंडिया में लगातार टैरेस फार्मिंग पॉपुलर हो रही है। इसके लिए बिल्डिंग की छत पर ग्रीन हाउस बनाना होगा। बढ़ते प्रदूषण और रोज रोज खाद्य पदार्थों में मिलावट की खबरों से परेशान जनता अब अपने घरों में फार्मिंग को बढ़ावा दे रही है। इससे उन्हें प्रदूषण और मिलावट से दूर साफ सुधरी और ऑर्गेनिक तरीकों से उगाई गई सब्जियां मिल जाती है। अगर आपके पास एक बड़ी छत है तो आप फार्मिंग का काम शुरू करके फल और सब्जियां उगा सकते हैं। अगर आप बड़ी मात्रा में सब्जी और फलों का उत्पादन करते हैं तो आप एक डिलीवरी ब्यॉय को भी रख सकते हैं।
मोबाइल टावर से मिलेगा बढ़िया पैसा
अगर आप अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाते हैं तो इसके लिए आपको हर महीने किराया मिलेगा। इससे आप पर कोई जोखिम नहीं होगा। वहीं कमाई भी काफी ज्यादा होगी। टेलीकॉम कंपनी मोबाइल टावर लगाने के लिए हर महीने बढ़िया किराया देती हैं। इसके बदले वे आपको एरिया के अनुसार एकमुश्त रकम देंगे। ये 30 हजार रुपए से लेकर लाखों में भी हो सकती है। हालांकि टॉवर इंस्टाल कराने से पहले आपको आस-पड़ोस के लोगों से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा और स्थानीय नगर निगम या अथॉरिटी से इसकी परमिशन लेनी होगी।
अचार-पापड़ का बिजनेस
अगर आपको स्वादिष्ट अचार-पापड़ बनाना आता है तो आप घर से ही यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सरकार ऐसे बिजनेस के लिए लोन भी उपलब्ध कराती है। महिलाओं के लिए लघु उद्योग की शुरुआत के लिए कई तरह की स्कीमें चलाई जा रही हैं। इनमें उन्हें पापड़ एवं अचार आदि बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है। आप चाहे तो ये ट्रेनिंग ले के घर की खाली छत का इस्तेमाल इस बिजनेस के लिए कर सकती हैं। इसमें सरकार की ओर से लोन भी मुहैया कराया जाता है। इसके लिए आप आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications