नई दिल्ली। जी हां अगर आप थोड़ा समझदार हैं, तो सुबह पैसा लगाकर शाम तक कमाई कर सकते हैं। यह ऐसा तरीका है कि आप घर बैठे आराम से इससे अपनी कमाई शुरू कर सकते हैं। आप जितना पैसा सुबह लागाएंगे शाम तक उसी के हिसाब से आपकी कमाई हो सकती है। अगर आप भी ऐसा ही कमाई का तरीका जानना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। साथ ही यह भी जान सकते हैं कि शुरुआत कितनों पैसों के साथ की जा सकती है।
ये है डे ट्रेडिंग
शेयर बाजार में शेयर खरीदने और बेचने का काम होता है। शेयर खरीदने और बेचने का एक तरीका है डे ट्रेडिंग। इसमें आप दिन में पहले शेयर खरीद सकते हैं और शाम को शेयर बाजार बंद होने के पहले इसे बेच कर फायदा कमा सकते हैं। वहीं इस डे ट्रेडिंग में यह भी सुविधा होती है कि आप पहले ही शेयर बेच दें, और शाम को शेयर बाजार बंद होने के पहले उतने ही शेयर खरीद लें। इस शेयर बेचने और खरीदने के बीच का अंतर ही शाम तक आपका फायदा हो सकता है।
कैसे शुरू कर सकते हैं डे ट्रेडिंग
शेयर बाजार में अगर आप पहले से ही निवेश कर रहे हैं, तो आपका डीमैट अकाउंट होगा। लेकिन अगर आप शेयर बाजार में काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको देश के किसी भी शेयर ब्रोकर के यहां अपना डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाना पड़ेगा। आजकल आधार की मदद से यह अकाउंट कुछ ही देर में खुल जाता है। इसके लिए आपके पास आधार, पैन, बैंक अकाउंट डिटेल जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। एक बार आपका डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खुल गया तो आप फिर डे ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं।
कैसे करें डे ट्रेडिंग
डे ट्रेडिंग के लिए ब्रोकर कंपनियां अपने निवेशकों को दिनभर टिप्स देती हैं। यह बताती रहती हैं कि किस रेट पर कौन सा शेयर खरीदें और किस रेट पर बेच दें। अगर आप चाहें तो अपनी ब्रोकरेज कंपनी को फॉलो कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास डे ट्रेडिंग के लिए शेयर चुनने की क्षमता है, तो आप यह काम सीधे भी कर सकते हैं।
जानिए फायदे और नुकसान की बात
ब्रोकर कंपनियां जो टिप्स देती हैं, वह उनके जानकारों का अनुमान होता है। ऐसे में यह अनुमान गलत भी निकल सकते हैं। इसलिए शुरुआत में कुछ समय तक ब्राकर कंपनियों के टिप्स को केवल फॉलो करें। एक बार अनुभव हो जाए तब डे ट्रेडिंग की शुरुआत करें। अगर आपके पास शेयर के बारे में अच्छी समझ है, तो सीधे भी आप डे ट्रेडिंग कर सकते हैं।
डे ट्रेडर के लिए सावधानियां
डे ट्रेडिंग में कुछ सामान्य सावधानियां रखना जरूरी है। इसमें हैं कि हरदम डे ट्रेड ऐसी कंपनियों के शेयर में ही करें, जो जानीमानी हों। इसका एक फायदा यह होता है कि इनमें नुकसान का चांस कम होता है। क्योंकि अगर आप को लगता है कि आज आपका अनुमान सही नहीं निकला है, तो यह शेयर कुछ दिन बाद भी फायदा दे सकता है। लेकिन हरदम अनुमान या जानकारी सही नहीं निकलती है, ऐसे में नुकसान भी हो सकता है।
कितने पैसों की होती है जरूरत
आमतौर पर आपके पास जिस शेयर को खरीदना या बेचना चाहते हैं, उसका करीब 25 फीसदी पैसा होना चाहिए। अगर आप किसी दिन आप किसी कंपनी के 10,000 रुपये शेयर खरीदते हैं, तो आपके ट्रेडिंग अकाउंट में ढाई हजार रुपये से 3000 रुपये तक होनाच चाहिए। शाम को जब आप अपना खरीदा हुआ शेयर बेच देंगे, तो ट्रेडिंग अकाउंट में यह आपका फायदा दर्ज हो जाएगा। यह पैसा टी प्लस 2 के हिसाब से तीसरे दिन आपका हो जाएगा। टी प्लस 2 का मतलब है कि जिस दिन ट्रेडिंग की उसके 2 कारोबारी दिनों के बाद। अगर रोज आपको फायदा होता है, तीसरे दिन के बाद रोज आपके खाते में यह फायदा जुड़ता जाएगा। आप चाहें तो इस पैसे का इस्तेमाल अपनी डे ट्रेडिंग बढ़ाने में कर सकते हैं, या जरूरत पड़े तो बैंक खाते में ट्रांसफर कर निकाल सकते हैं।
More From GoodReturns

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



Click it and Unblock the Notifications