देश में बीएस4 व्हीकल्स का पंजीकरण और बिक्री पूरी तरह से बंद हो चुकी है। लगभग सभी टूव्हीलर कंपनियों ने अपने लगभग पूरे पोर्टफोलियो को बीएस6 कंप्लायंट बना दिया है।
नई दिल्ली: देश में बीएस4 व्हीकल्स का पंजीकरण और बिक्री पूरी तरह से बंद हो चुकी है। लगभग सभी टूव्हीलर कंपनियों ने अपने लगभग पूरे पोर्टफोलियो को बीएस6 कंप्लायंट बना दिया है। तो अगर आप बीएस6 स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो मार्केट में कई विकल्प उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं अगर आपका बजट 70000 रुपये तक है तो इसके अंदर भी हीरो, टीवीएस, होंडा और सुजुकी के बीएस6 स्कूटर उपलब्ध हैं।

भारत में लॉकडाउन में ढील के बाद अब आप अपनी पसंद की स्कूटर खरीद सकते है। तो चलिए इन टॉप गाड़ियों पर एक नजर डाल सकते हैं। जिसमें नए फीचर के साथ कई सुविधाएं दी गई हैं। होंडा, टीवीएस, हीरो और सुजुकी की ये गाड़ियां जिनकी कीमत 70,000 रुपये के अंदर हैं। आज हम आपको इन स्कूटर से जुड़े कुछ बड़े फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
सुजुकी एक्सेस 125
- सुजुकी एक्सेस 125 बीएस6 इंजन और पावर की बात करें तो एक्सेस 125 बीएस6 में 125cc का इंजन दिया गया है।
- जो कि 6750 Rpm पर 8.6 Bhp की पावर और 5500 Rpm पर 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- वहीं ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में एक्सेस 125 बीएस6 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
- सस्पेंशन के मामले में एक्सेस 125 बीएस6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया गया है।
- इसकी X-शोरूम प्राइज (दिल्ली) 68800 रुपये से लेकर 73400 रुपये तक है।
होंडा के जबरदस्त स्कूटर
होंडा डियो
- अब हम बात करते हैं होंडा की जो देश में मजबूत इंजन के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
- होंडा की ये तीन गाड़ियां जो अत्यधिक पसंद की जाती है।
- होंडा डियो स्कूटर में इंजन और पावर की बात की जाए तो होंडा डियो BS6 में 109.19cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है।
- इसमें 7000 Rpm पर 7.68 hp की पावर और 5500 Rpm पर 8.79 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- वहीं ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो डियो BS6 के फ्रंट में 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है और रियर में 130 mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसकी X-शोरूम प्राइज (दिल्ली) 60542 रुपये से लेकर 63892 रुपये तक है।
होंडा एक्टिवा 6G
- होंडा एक्टिवा 6G स्कूटर में 109.51cc का इंजन लगा है, जो 7.6bhp का पावर और 8.79 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।
- ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट और रियर व्हील में 130mm ड्रम ब्रेक दिए गए है।
- इसके साथ में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है।
- सामान रखने के लिए इसमें भी जगह की कोई दिक्कत नहीं है।
- इसकी X-शोरूम प्राइज (दिल्ली) 64464 रुपये से लेकर 65964 रुपये तक है
होंडा एक्टिवा 125
- एक्टिवा 125 BS6 में 124cc का फैन कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन है जो कि 6500 Rpm पर 8.18 hp की पावर और 5000 Rpm पर 10.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में 3 स्टेप एडजेस्टेबल स्प्रिंग लोडिड हाइड्रोलिक सस्पेंशन है।
- 190 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक है।
- इसकी X-शोरूम प्राइज (दिल्ली) 68042 रुपये से लेकर 75042 रुपये तक है।
टीवीएस के दमदार परफॉर्मेंस स्कूटर
टीवीएस ज्यूपिटर
- इस स्कूटर में 109.7cc, सिंगल सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया गया है, जो 7000 RPM पर 7.4hp का पावर और 8.4Nm टॉर्क जनरेट करता है।
- इसमें एक यूएसबी चार्जर, फ्रंट में स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है।
- इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
- स्कूटर सीबीएस (कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस है।
- जूपिटर के इस नए वेरियंट में स्मार्ट कनेक्ट फीचर से आप एक ऐप के माध्यम से अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं।
- इसकी X-शोरूम प्राइज (दिल्ली) 62062 रुपये से लेकर 68562 रुपये तक है।
टीवीएस NTorq
- टीवीएस Ntorq 125-cc अपने सेगमेंट का सबसे तेज गति वाला स्कूटर है जो भारत में 125-cc लॉन्च हो चुकी है।
- स्कूटर में 124.8 CC इंजन लगाया गया है जो 9.1 bhp और 10.5 Nm का टार्क आउटपुट करता है।
- स्कूटर में 22 लीटर अंडर सीट स्टोरेज स्पेस दिया गया है।
- टीवीएस Ntorq में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और मोबाइल फोन के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है।
- स्मार्ट कनेक्ट तकनीक की सुविधा देने वाला यह देश का पहला स्कूटर है।
- इस स्कूटर को टीवीएस द्वारा बनाए गए एक ऐप की सहायता से ब्लूटूथ से जोड़ा जा सकता है।
- इसकी X-शोरूम प्राइज (दिल्ली) 66885 रुपये से लेकर 73365 रुपये तक है।
टीवीएस स्कूटी पेप प्लस
- टीवीएस स्कूटी पेप प्लस की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 52554 रुपये से लेकर 53754 रुपये तक है।
- स्कूटर में BS6, 87.8 cc, सिंगल सिलिंडर, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन है।
- इसके साथ में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है।
- इंजन 4 KW पावर और 6.5 NM का टॉर्क पैदा करता है।
हीरो बेस्ट माइलेज वाले स्कूटर
हीरो मेस्ट्रो एज 125
- हीरो मेस्ट्रो एज 125 बीएस6-XSens देश का पहला ऐसा स्कूटर है जिसमें 125cc बीएस6 कंप्लेंट प्रोग्राम्ड Fuel Injection टेक्नोलॉजी शामिल की गई है।
- इंजन 7000 RPM पर 9 BHP का पावर आउटपुट और 5500 RPM पर 10.4 NM का टॉर्क-ऑन-डिमांड।
- इसमें अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस, एक्सटर्नल फ्यूल-फिलिंग और दो लगैज हुक्स दिए गए हैं।
- इसके अलावा सीट स्टोरेज में बूट लाइट और एक यूएसबी चार्जिंग पाइंट भी दिया गया है।
- इसकी X-शोरूम प्राइज (दिल्ली) 69250 रुपये से लेकर 71450 रुपये तक है।
हीरो प्लेजर प्लस
- हीरो प्लेजर प्लस की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 55600 रुपये से लेकर 57600 रुपये तक है।
- स्कूटर में 110.9 cc BS6, एयरकूल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन है, जो 8 bhp पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- स्कूटर में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी है।
हीरो डेस्टिनी 125
- हीरो डेस्टिनी 125 की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 65310 से लेकर 68100 रुपये तक है।
- स्कूटर में 124.6 cc BS6, एयरकूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन है, जो 9 bhp पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- स्कूटर में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications