अगर आपने भी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी से बीमा पॉलिसी ली है तो ये खबर आपके लिए खास है। अगर आप भी बीमा पॉलिसी का प्रीमियम क्रेडिट कार्ड से चुकाने में हिचकाते हैं।
नई दिल्ली: अगर आपने भी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी से बीमा पॉलिसी ली है तो ये खबर आपके लिए खास है। अगर आप भी बीमा पॉलिसी का प्रीमियम क्रेडिट कार्ड से चुकाने में हिचकाते हैं। LIC : एक किस्त में हर महीने कमाए 19 हजार रुपए, नहीं होगी पैसो की दिक्कत ये भी पढ़ें

तो आपको जानकारी दें कि कंपनी ने पॉलिसी के प्रीमियम पेमेंट से जुड़े नियम में बदलाव किया है और क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने लगने वाले चार्ज को खत्म कर दिया गया है। तो क्रेडिट कार्ड से पॉलिसी के प्रीमियम का पेमेंट करने पर काफी चार्ज नहीं लगता है। यानी एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम क्रेडिट कार्ड से भरते हैं तो अब आपको कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा।
नहीं देना होगा कोई एक्सट्रा चार्ज
डिजिटल पेमेंट और डिजिटल मनी को प्रमोट करने के लिए अब जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एक नई सुविधा निकाली है। जी हां, अब आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से एलआईसी की पेमेंट करते हुए एक्सट्रा शुल्क से बच सकते हैं। अब क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर लगने वाले एक्सट्रा चार्ज को खत्म कर दिया गया है। एलआईसी के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड के जरिये प्रीमियम रिन्यू करवाने, नई पॉलिसी लेने, लोन लेने या पॉलिसियों पर लगने वाले लोन के ब्याज का भुगतान करने पर दिसंबर 2019 से कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लग रहा है। एलआईसी ने ये सुविधा डिजिटल मनी को प्रमोट करने के लिए दी है। क्रेडिट कार्ड के जरिए आप बिना अतिरिक्त चार्ज के न सिर्फ पेमेंट कर सकते हैं बल्कि स्वाइप अप प्वॉइंटस और मशीनों में भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड से करें एलआईसी पेमेंट
आपको बता दें, जीवन बीमा निगम की हिस्सेदारी लाइफ इंश्योरेंस मार्केट में लगभग 70 फीसदी है। ग्राहकों को सुविधा देने के लिए एलआईसी कंपनी ने माई एलआईसी ऐप बनाई है जिसके जरिए आप मोबाइल पर एक क्लिक में पेमेंट कर सकते हैं। यानी कि अब एलआईसी की पेमेंट को वक्त पर जमा करने के लिए आपको एलआईसी के दफ्तर नहीं जाना होगा, किसी एजेंट से नहीं मिलना होगा। किसे दूसरे माध्यम से नहीं जूझना होगा। अगर नकदी नहीं है या बैंक अकाउंट में पैसे नहीं है तो भी आप क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपको कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा। यानि आपके लिए एलआईसी की ये सुविधा बहुत ही मफीद है।
ऐसे कर सकते हैं क्रेडिट कार्ड से एलआईसी प्रीमियम का भुगतान
- क्रेडिट कार्ड से भुगतान के लिए आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद पे प्रीमियम ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक कर पॉलिसी की लिस्ट खुल जाएगी। इसके बाद पॉलिसी सलेक्ट कर आपको अपने क्रेडेंशियल भरने होंगे।
- जो लोग कस्टमर पोर्टल से लॉगइन नहीं करना चाहते तो वो एलआईसी पे डायरेक्ट का इस्तेमाल करते हुए भी प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। एलआईसी पे डायरेक्ट से आप प्रीमियम पेमेंट/ रिवाईवल, लोन पेमेंट और लोन इंटरेस्ट रेट पेमेंट का विकल्प चुन सकते हैं।
- यहां यूजर आईडी और पासवर्ड भरने के बाद आपके सामने पेमेंट गेटवे पेज खुल जाएगा। यहां नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करते हुए प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। यहां यूजर आईडी और पासवर्ड भरने के बाद आपके सामने पेमेंट गेटवे पेज खुल जाएगा।
- यहां नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करते हुए प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। नेट बैंकिंग से भुगतान की स्थिति में यूजर रिडायरेक्ट होकर बैंक की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भुगतान की सूरत में यूजर को कार्ड के क्रेडेंशियल भरने होंगे। इसके साथ ही MyLic App से भी प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications