Business Idea : मह‍िलाएं आज ही शुरू करें ये डिमांड वाला काम, हर महीने होगी बंपर कमाई

महिला उद्यमी व्यवसाय की दुनिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। पहले के समय में महिलाएं सिर्फ घर के कामकाज को ही संभालती थी लेकिन अब वह अपने जीवन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक हैं।

नई द‍िल्‍ली, मई 4। महिला उद्यमी व्यवसाय की दुनिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। पहले के समय में महिलाएं सिर्फ घर के कामकाज को ही संभालती थी लेकिन अब वह अपने जीवन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक हैं। जब वे विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से व्यवसाय का संचालन और विकास कर रही है। आज हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे जो महिलाओं के लिए सबसे अच्छे हैं और कम पैसों में चलाया जा सकता है।

Women Can Start ketchup and sauce Making Business And You Can Earn Every Month
Women Can Start ketchup and sauce Making Business And You Can Earn Every Month

शुरू करें केचअप और सॉस का बिजनेस
तो अगर आप घर बैठे कुछ काम करना चाहते तो ये खबर जरुर पढ़ें। अगर आप एक महिला है और खुद का ब‍िजनेस शुरू करना चाहती है तो अभी का समय बेहद खास है। इसके ल‍िए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्‍कि घर बैठ कर ही महि‍लाएं मोटी कमाई कर सकती हैं। घर बैठे कोई बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो केचअप और सॉस का बिजनेस काफी अच्छा है। आज के समय में टोमैटो केचप या सॉस एक पॉपुलर प्रोडक्ट बन चुका है। घर से लेकर रेस्टोरेंट हर जगह इसकी डिमांड रहती है। ऐसे में टोमैटो सॉस बनाने की यू​निट एक अच्छा और फायदेमंद बिजनेस साबित हो सकती है।

 कम न‍िवेश में मोटा मुनाफा

कम न‍िवेश में मोटा मुनाफा

छोटे निवेश में हर महीने नियमित कमाई की जा सकती है। सबसे अच्‍छी बात तो ये है कि इसमें नुकसान ना के बराबर होने की गुंजाइश होती है। अगर आप अमीर हो या गरीब हर घर में इसकी डिमांड रहती है और खासकर बच्चों को यह काफी पसंद होता है। मौजूदा हालातों को देखते हुए हम बात करें तो यह काफी मुनाफे वाला बिजनेस हो सकता है। घर से लेकर होटल, रेस्टोरेंट, कैंटीन और फूड स्टॉलों पर इनका खूब इस्तेमाल हो रहा है। इसके लिए ज्यादा पूंजी की भी जरूरत नहीं है। इसके अलावा आप किस तरह से सिर्फ 2 लाख रुपये के निवेश से हर महीने 50 हजार रुपये तक इनकम कर सकते हैं।

 ऑनलाइन ले सकते हैं लाइसेंस

ऑनलाइन ले सकते हैं लाइसेंस

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास लाइसेंस भी होना जरूरी है। यह आपको fssai की ओर से जारी किया जाता है। आप ऑनलाइन भी लाइसेंस ले सकते हैं जो 10-15 दिनों में मिल जाता है। सॉस बनाने के लिए वैसे तो सिर्फ 5 लोगों की ही आवश्यकता होगी, लेकिन प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए भी आपको 4-5 लोग रखने होंगे। मैन्युफैक्चरिंग के लोगों का ट्रेंड होना बहुत जरूरी नहीं है। इसके अलावा जो लोग यह काम शुरू करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले किसी सॉस मैन्युफैक्चरर के पास 6 महीने सीखने चाहिए। या फिर आप किसी संस्थान से फूड प्रोसेसिंग का कोई कोर्स भी कर सकते हैं।

बि‍जनेस शुरू करने के ल‍िए सरकार करेगी मदद

बि‍जनेस शुरू करने के ल‍िए सरकार करेगी मदद

इस बिजनेस को शुरू करने में सरकार भी आपकी मदद करेगी। प्रधानमंत्री मु्द्रा योजना के तहत आपको कम दरों पर 50 हजार से लेकर 10 लाख तक का लोन मिल सकता है। बता दें आपको लोन लेने से पहले लाइसेंस भी दिखाना होता है। इसके तहत छोटे-बड़े उद्योगों को शुरू करने के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जाता है जिसमें लोन की सुविधा शामिल है।

 इन चीजों की होगी जरूरत

इन चीजों की होगी जरूरत

  • सॉस मैन्युफैक्चरिंग के लिए कम से कम 2 लाख रुपये की पूंजी होनी चाहिए।
  • संसाधन के तौर पर कैटल, ग्राइंडर मिक्सी, ब्वायलर और कमर्शियल चूल्हे की जरूरत होगी।
  • 9 से 10 लोगों की मदद से सॉस बनाने का यह काम किया जा सकता है।
  • इसके अलावा आपको 100 गज की जगह में यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
 टोमेटो सॉस व्यापार से लाभ

टोमेटो सॉस व्यापार से लाभ

इस व्यापार को नियमित रूप से करते रहने से एक वर्ष में कुल लागत 24.22 लाख रुपए की होती है। इस व्यापार की वार्षिक बिक्री 28.80 लाख रुपए की हो तो। इस तरह इस व्यापार में कुल लाभ सालाना तौर पर लगभग 4.5 लाख का होता है। इसका अर्थ यह है की इस व्यापार से पूरे महीने 40 हजार रुपए तक का फायदा उठाया जा सकता है। व्यापार यदि बेहतर रूप से चलने लगता है, तो 2 वर्ष के भीतर ही व्यापार की पूरी लागत निकल आती है।

 टोमेटो सॉस की पैकिंग भी बेहद खास

टोमेटो सॉस की पैकिंग भी बेहद खास

इस व्यापार में आप सॉस पैकिंग करने के लिए प्लास्टिक अथवा कांच की बोतल प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहें तो इन बोतल पर अपने ब्रांड की स्टीकर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके पैकिंग के समय आपको सॉस की मात्रा का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। इस टोमेटो सॉस की मार्केटिंग करना भी सरल है। आप अपने द्वारा बनाए गये सॉस का व्यापार विभिन्न होटल, भोजनालय, किराना दुकान आदि स्थानों पर कर सकते है। आप चाहें तो अपने बनाए गये सॉस को विभिन्न बाजारों में होलसेलर के रूप में भी बेच सकते हैं।

 सरकारी लोन के लिए कैसे आवेदन दें

सरकारी लोन के लिए कैसे आवेदन दें

भारतीय सरकार के द्वारा यह धन ऋण प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से ही मिल पाता है। इस लोन की प्राप्ति के लिए आप किसी भी सरकार के अंतर्गत आने वाली बैंक में आवेदन जमा कर सकते है। इस लोन को प्राप्त करने के लिए आवेदक को आवेदन फॉर्म में आवेदक का नाम, पता, व्यापार का पता, शिक्षा, तात्कालिक आय, ऋण राशि आदि भरने पड़ते हैं। आवेदक के पास डॉक्यूमेंट के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, बैंकिंग डिटेल आदि जरुरत पड़ती है।

 कैसे लें मुद्रा लोन

कैसे लें मुद्रा लोन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेने के लिए आप किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कि‍तना लोन चाहिए आदि जैसी डिटेल्स देनी होंगी। इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस भी नहीं देनी होती, साथ ही लोन का अमाउंट 5 साल में लौटा सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+