नई दिल्ली। अगले वित्त वर्ष से इनकम टैक्स की एक नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीमारमण ने देश के 70 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार किया है। अब सरकार का इरादा निवेश करके इनकम टैक्स बचाने की परंपरा को बंद करने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। इसी के साथ इस बजट में सरकार ने कुल मिलाकर 70 रिबेट को खत्म करने का फैसला किया है। कुछ इसी तर्ज पर सरकार ने पिछले साल कार्पोरेट टैक्स घटाया था। हालांकि जो लोग इसी साल इनकम टैक्स के दायरे में आ रहे हैं या जिन्होंने अभी तक कोई बड़ा निवेश नहीं किया है, उनके लिए नई टैक्स व्यवस्था फायदेमंद भी रह सकती है।

जानिए नुकसान या फायदा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मौजूदा छूट छोड़ने पर की शर्त रखी है। यह एक कड़ी शर्त है। नए टैक्स सिस्टम में इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी, 80डी के तहत मिलने वाले सभी छूट के फायदे खत्म हो जाएंगे।
ये मिलते हैं अभी फायदे
अभी 80सी के तहत अभी तक एलआईसी या बीमा, पीपीएफ, एनएससी, यूलिप, ट्यूशन फीस, टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड, पेंशन फंड, होम लोन, बैंकों में टर्म डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस में 5 साल के डिपॉजिट और सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके जो टैक्स छूट का फायदा लेते थे, वह खत्म हो जाएंगे। 80डी के तहत हेल्थ इंश्योरेंस पर भी टैक्स छूट छोड़ना होगी।
ये फायदा भी चला जाएगा
टैक्सपेयर्स को प्रॉपर्टी बेचकर या शेयर बेचकर नुकसान होता है, तो उसे अगले साल कैरी फॉरवर्ड कर सकता है। यानी अगले साल हुई आमदनी से उस नुकसान को घटाकर टैक्सेबल आमदनी जोड़ी जाती थी। नए टैक्स सिस्टम में यह फायदा भी खत्म हो जाएगा।
किसे होगा नए टैक्स सिस्टम से फायदा
नई इनकम टैक्स व्यवस्था का फायदा सिर्फ उन लोगों को होगा, जिन्होंने किसी भी तरह का कोई निवेश नहीं किया है। यह लोग नए सिरे से अपनी इनकम टैक्स प्लानिंग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : बजट 2020 : Income Tax की छूट के नाम पर हो गई लूट
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
