Gold price: देश में ज्यादातर सोना उत्सव के समय खरीदा जाता है. क्योंकि इस समय सोना खरीदना शुभ माना जाता है. त्योहार के समय ज्वैलरी शॉप के बाहर लोगो की लंबी भीड़ रहती है. सोना खरीदते वक्त आप अलग-अलग शॉप पर जाकर दाम पूछते हैं. लेकिन क्या कभी आपके मन में ये सवाल आया है कि सोने के दाम कौन फिक्स करता है या सोने का दाम कैसे तय होता है. तो चलिए आज इन्ही सवालों का जवाब जानते हैं.

सोने के दाम कैसे फिक्स होते हैं?
देश में लोग जिस कीमत पर सोना खरीदते हैं, उसे स्पॉट रेट कहा जाता है. इसे हाजिर भाव भी कहा जाता है. ये स्पॉट रेट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) द्वारा तय किए जाते हैं. इन्हीं हाजिर भाव पर आप सोना खरीदते हैं.
कैसे तय होता है स्पॉट रेट?
स्पॉट रेट या हाजिर भाव एमसीएक्स पर निर्भर करता है. जैसे ही देश के अलग-अलग शहरों के सर्राफा बाजार खुलते हैं, वैसे ही सर्राफा एसोसिएशन के सभी सदस्य मिलकर दाम तय करते हैं. इसके अलावा आपने देखा होगी की देश के अलग-अलग शहरों के अलग-अलग सोने का दाम है. क्योंकि हर शहर के अलग सर्राफा व्यापारी होते हैं. इसलिए इनके दामों में फर्क देखने को मिलता है.
कैसे तय होता एमसीएक्स(MCX) रेट?
ये सर्राफा व्यापारी एमसीएक्स रेट कई पैमानों के आधार पर तय करते हैं. इनमें वायदा बाजार में सोने का दाम, भारतीय बाजार में सोने की कीमत और ग्लोबल मार्केट में मुद्रास्फीति कि स्थिति देखकर तय किया जाता है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वायदा बाजार सोने की कीमत फिक्स करने से पहले लंदन स्थित बुलियन मार्केट एसोसिएशन के साथ बातचीत करता है. इसके बाद ही वायदा बाजार में सोने का दाम तय होता है.
जो सोने के दाम एमसीएक्स पर दिखता है. उसमें वैट, लेवी और लागत शामिल होता है.
इनसे भी पड़ता है सोने के दाम में फर्क
सोने के दाम पर कई अन्य चीजों से भी फर्क पड़ता है. सोने के दाम पर देश और विदेश में होने वाली राजनीति भी असर डालती है. इसके अलावा अगर किसी देश की सरकार सोने को लेकर कोई खास नियम बनाएं, तो इसे भी उसके दाम पर फर्क पड़ता है.
भारत में ज्यादातर सोना इंपोर्ट से ही आता है. मान लीजिए हमारी सरकार सोने के इंपोर्ट से जुड़ा कोई नया नियम लाती है, तो इसे सोने के दाम पर फर्क पड़ता है. इसके अलावा अगर एक्सपोर्ट करने वाली सरकार सोने का उत्पादन कम करती है, तो हमारे देश में सोने के दाम पर फर्क पड़ सकता है.
सोने के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं.


Click it and Unblock the Notifications