तपती गर्मी में पंखे और कूलर एक सीमा तक ही घर ठंडा रख पाते हैं। ऐसे में असली राहत एसी ही दे सकता है। गर्मी आते के साथ एसी की डिमांड बढ़ने लगती है।
नई दिल्ली, मार्च 17। तपती गर्मी में पंखे और कूलर एक सीमा तक ही घर ठंडा रख पाते हैं। ऐसे में असली राहत एसी ही दे सकता है। गर्मी आते के साथ एसी की डिमांड बढ़ने लगती है। ऐसे में लोग जब नया एसी खरीदने जाते हैं तो उनके मन में कई तरह के सवाल होते हैं, जैसे स्प्लिट एसी खरीदें या फिर विंडो एसी। चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताएंगे कि विंडों या स्पलिट एसी कौन सा आपके लिए बढ़िया है।
ये है दोनों में फर्क
स्प्लिट एसी और विंडो एसी के बीच बड़ा फर्क ये है कि स्प्लिट एयर कंडीशनर (इनडोर और आउटडोर) 2 यूनिट के आते हैं, जबकि विंडो एयर कंडीशनर सिंगल यूनिट के ही आते हैं। स्प्लिट एयर कंडीशनर विंडो एयर कंडीशनर के मुकाबले कम आवाज करते हैं। हालांकि उनको सैट करना आसान नहीं होता है और ये विंडो एसी की तुलना में ज्यादा जगह लेते हैं।

स्प्लिट एसी के फायदे और नुकसान
सबसे पहले हम स्प्लिट एसी के फायदे की बात करेंगे। स्प्लिट एसी कमरे को बहुत जल्द ठंडा कर देते हैं। इनमें चौड़े ब्लोअर लगे होते हैं जो ज्यादा मात्रा में ठंडी हवा देते हैं।इसका कंप्रेसर कम आवाज करता है। स्पलिट एसी का कंप्रेसर बाहरी यूनिट में होता है जो बाहर की दीवार पर लगा होता है। अगर आपके कमरे में विंडो नहीं है तो भी आप इसे कमरे में लगा सकते हैं।
जहां तक स्प्लिट एसी के नुकसान की बात है तो इंस्टॉल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए आपको दीवार में ड्रिल करना पड़ता है। ये एसी थोड़े महंगे होते हैं। इसके साथ ही ये बिजली की भी ज्यादा खपत करते हैं। इनका मेंटेनेंस विंडो एसी की तुलना में थोड़ा ज्यादा होता है।
विंडो एसी के फायदे और नुकसान
विंडो एसी को आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। ये स्प्लिट एसी की तुलना में थोड़े कम महंगे होते हैं। इसके लिए आपको दीवार में ड्रिल करने की जरूरत नहीं होती है। इन एसी में मेंटनेंस का खर्चा काफी कम होता है. ये बिजली की कम खपत करते हैं।
जहां तक विंडो एसी की नुकसान की बात है तो पूरे कमरे धीरे-धीरे कूलिंग देते हैं। इनमें स्प्लिट एसी के मुकाबले ज्यादा शोर करते हैं। खास बात ये है कि इन्हें लगाने के लिए कमरे में खिड़की का होना बहुत जरूरी है। बाहर लगे होने की वजह इनके जल्दी खराब होने का खतरा बना रहता है। एसी में आवाज के लिए कंप्रेसर जिम्मेदार होते हैं और विंडो एसी में कंप्रेसर और इनर ब्लोअर एक ही यूनिट होते हैं, इसलिए आवाज ज्यादा होती है।
ज्यादा कूल कौन करता है
कूल करने की क्षमता टन पर निर्भर करती है। स्पलिट एसी ऊंचाई पर लगाए जाते हैं, इसलिए बड़े स्पेस को ठंडा रखने में समक्ष होते हैं। जबकि विंडो एसी से छोटे कमरे को ठंडा कर सकते हैं। स्पलिट एसी में अलग-अलग वेरायटी है और 2 टन से ऊपर का एसी भी ले सकते हैं। विंडो एसी में एक ही यूनिट होता है, इसलिए मेंटीनेंस कम होता है। स्पलिट एसी में दो यूनिट होता है, इसलिए मेंटीनेंस महंगा होता है।
रेंट के घरों के लिए विंडो एसी बढ़िया
यदि आप किराए के घर में रहते हैं और हर साल या दो साल में आपको मकान चेंज करना पड़ता है। तो आपके लिए विंडो एसी ही सही विकल्प रहेगा। क्योंकि स्प्लिट ऐसी की इंस्टॉलेशन कॉस्ट विंडो एसी के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। वहीं इसे अनइंस्टॉल करने के लिए भी आपको एक्सपर्ट की मदद की जरूरत होती है। इसके अलावा कीमत के आधार पर देखा जाए तो विंडो एसी स्प्लिट एसी के मुकाबले काफी सस्ते होते हैं। वहीं मेंटेनेंस की बात की जाए तो भी विंडो एसी काफी किफायती पड़ते हैं। यदि पर्फोर्मेंस और पावर सेविंग की नजर से देखा जाए तो भी दोनों में कोई अंतर नहीं होता। यही कारण है कि 70 फीसदी से अधिक कंज्यूमर विंडो एसी ही खरीदना पसंद करते हैं।
सुंदरता के लिहाज से भी स्प्लिट एसी बढ़िया
विंडो एसी में सबसे बड़ी खामी इसमें से निकलने वाली आवाज है। जबकि स्प्लिट एसी पूरी तरह से साइलेंट होते हैं। इनके चलने का आपको अहसास नहीं होता। सिर्फ कूलिंग मिलती है। इसके अलावा स्प्लिट ऐसी के लिए आपको कमरे में कोई तोड़फोड़ या अरेंजमेंट करने की जरूरत नहीं होती। ये देखने में भी काफी सुंदर होते हैं।
More From GoodReturns

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?

ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट

ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान

Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें

Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर



Click it and Unblock the Notifications