Whatsapp payment: लोग मुख्य रूप से व्हाट्सएप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग चैट करने के लिए करते हैं। Whatsapp पर लोग दोस्तों और परिवार के साथ चैट, फोटो, वीडियो, वॉयस नोट्स और अन्य चिजे साझा करते हैं। Whatsapp केवल चैट के लिए ही नहीं बल्कि पेमेंट करने के लिए भी उपयोगी है। व्हाट्सएप पेमेंट यूपीआई की मदद से बैंक-टू-बैंक मनी ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। आप व्हाट्सएप के नए पेमेंट सुविधा के साथ प्रत्येक लेनदेन के बाद आसानी से अपने खाते के बैलेंस की जांच कर सकते हैं। व्हाट्सएप आपके खाते से जुड़े फोन नंबर के उपयोग से यह सुविधा देता है।

Whatsapp payment क्या है
Whatsapp payment सुविधा ग्राहको को अपनी व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट के किसी भी नागरिक को पेमेंट करने की सुविधा देता है। व्हाट्सएप यूजर्स नए फीचर की मदद से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को यह सेवा उपलब्ध कराने के लिए सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप ने देश के कुछ सबसे बड़े बैंकों के साथ साझेदारी की है। यह पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म (UPI) पर आधारित है और Google Pay, Paytm, PhonePe और अन्य ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म की तरह काम करता है।

Whatsapp pay के लिए Registration कैसे करें
- व्हाट्सएप ओपेन करें।
- स्क्रीन के ऊपरी-दाएं कोने से डॉट्स मेनू का चयन करें
- 'पेमेंट' विकल्प चुनें।
- ड्रॉप-डाउन मेनू से 'Add payment method' चुनें।
- अब, बैंक को चुनें जिसके साथ आपका खाता है।
- व्हाट्सएप फिर आपके फोन नंबर को सत्यापित करेगा। यह आपके चुने हुए बैंक खाते को भी दिखाएगा।
- अपना बैंक खाता चुनें।र 'Done' बटन दबाएं।
- प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप अपनी UPI आईडी, पेमेंट हिस्ट्री और लिंक किए गए बैंक खाते देख पाएंगे।
सेटिंग ऑप्शन का उपयोग करके अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें
- व्हाट्सएप पर जाएं।
- यदि आप Android का उपयोग कर रहे हैं तो अधिक विकल्प टैप करें।
- भुगतान का चयन करें।
- बैंक खाते पर क्लिक करें
- बैलेंस देखें विकल्प को चुनें।
- अपना यूपीआई पिन यहां दर्ज करें।
- अब आपका अकाउंट बैलेंस स्क्रीन पर आपको दिखेगा।

इन बातों का रखे ध्यान
-Primary बैंक सेटअप के दौरान उपयोगकर्ताओं को केवल भुगतान शर्तों और गोपनीयता नीति को स्विकार करने की आवश्यकता होगी।
- यदि व्हाट्सअप सूची में आपके बैंक का पता नहीं लगा पाता है तो हो सकता हो आपका बैंक जुड़ा ना हो।
- हालाँकि, भुगतान की सुविधा के लिए फ़ोन नंबर को व्हाट्सएप खाते से जुड़ा होना चाहिए।
- व्हाट्सअप के न्यू वर्जन को करें डॉउनलोड
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications