नई दिल्ली। आजकल पैसों की जरूरत पर सबसे पहले लोग पर्सनल लोन के बारे में सोचते हैं। पर्सनल लोन सरकारी बैंकों और निजी बैंकों के अलावा वित्तीय कंपनियां देती हैं। अगर ब्याज दरों का अंतर छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर जगह पर शर्तें लगभग एक जैसी ही होती हैं। लेकिन जरूरत पर यह लोन मिलेगा या नहीं, यह लोगों को पता नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को पता हो कि बैंक या वित्तीय संस्थान पर्सनल लोन देने के पहले किन बातों पर ध्यान देते हैं। अगर यह बातें आपको पहले से पता होंगी तो जरूरत पर पर्सनल लोन आपको आसानी से मिल जाएगा।
-आइये जानते हैं कि कंपनियां या बैंक पर्सनल लोन देते वक्त किन बातों का ध्यान देती हैं।
सबसे पहले देखती हैं आपकी उम्र
बैंक या वित्तीय कंपनियां पर्सनल लोन देने के पहले सबसे पहले आपकी उम्र पर ध्यान देती हैं। ज्यादातर लोन देने वाली कंपनियां 23 साल से 55 साल के लोगों को पर्सनल लोन देने में प्राथमिकता देती हैं। अगर आपकी उम्र 23 साल है और आपकी अभी तक कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है, तो भी आपको फिनटेक कंपनियां लोन दे देंगी।
आपकी आमदनी कितनी है
आपकी महीने की आमदनी पर्सनल लोन मिलने या न मिलने का बड़ा कारण बनती है। आपकी इनकम पर्सलन लोन देने वाली कंपनियां काफी ध्यान से देखती हैं। इससे उनको अंदाजा होता है कि आप पर्सनल लोन लेने के बाद उसे वापस कर पाएंगे या नहीं। आमतौर पर फिनटेक कंपनियां पर्सनल लोन देने के लिए 18,000 रुपये महीने सैलरी वालों को लोन के योग्य मानती हैं। हालांकि बैंक या वित्तीय कंपनियां 25,000 रुपये या उससे अधिक आय पर ही पर्सनल लोन देना पसंद करती हैं।
लोन पटाने का इतिहास
पर्सनल लोन देने वाले बैंक और वित्तीय कंपनियां आपकी रिपेमेंट हिस्ट्री (लोन पटाने का इतिहास) काफी ध्यान से देखती हैं। इससे पता चलता है कि आपने पहले लिए लोन नियमित रूप से चुकाए हैं या नहीं। अगर सही समय पर लोन की किस्तें नहीं दी हैं, या लोन चुकाने में देरी हुई, पर्सनल लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि अगर आपने कोई भी लोन लिया है तो उसे समय से जरूर चुकाएं।
क्रेडिट स्कोर भी देखती हैं कंपनियां
पर्सनल लोन देने वाली कंपनियां आपका क्रेडिट स्कोर चेक देखती हैं। कंपनियों के क्रेडिट स्कोर के खास मानक होते हैं, जिसमें पता चलता है कि पहले आपने लिए लोन किस तरह पटाए हैं। मौजूदा समय में आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर रहना चाहिए। क्रेडिट कार्ड पर पिछले भुगतान समेत कई तरह की चीजें आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित कर सकती हैं। आमतौर पर फिनटेक कंपनियों से पर्सनल लोन लेने के लिए 600 का क्रेडिट स्कोर पर्याप्त है।
कैसी है आपकी कमाई
पर्सलन लोन देने के पहले बैंक या वित्तीय कंपनियां आपके रोजगार यानी कमाई के तरीके पर भी ध्यान देती हैं। आपका खुद को बिजनेस हो या आप नौकरी करते हों, इससे लोन देने वाली कंपनियों को फर्क नहीं पड़ता है। बैंक या वित्तीय कंपनियां ऐसे लोगों को लोन देने में प्राथमिकता देती हैं जिनकी आय स्थिर हो।
कितने समय से कर रहें हैं आप कमाई
पर्सनल लोन देने वाली कंपनियां आमतौर पर 1 से 2 साल का आपकी कमाई या नौकरी का एक्सपीरियंस देखती हैं। लेकिन फिनटेक कंपनियां औसतन 6 महीने के अनुभव पर नजर डालती हैं। अगर आप लंबे समय से किसी एक कंपनी में काम कर रहे हैं, तो कंपनियां लोन में प्राथमिकता देती हैं। वहीं अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी हैं, तो लोन मिलने में और भी सुविधा होती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications