नई दिल्ली। देश में क्रिकेट की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। कोरोना महामारी के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है। इस कारण सभी तरह की खेल प्रतियोगिताओं पर भी रोक लागू है। लेकिन इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉकडाउन के दौरान भी लोग यह जानना चाह रहें हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल कब से शुरू होगा। ऐसे में आप लोगों के बच्चों को भी क्रिकेट खेलने का शौक है, तो लॉकडाउन के बाद आप क्रिकेट से जुड़े सामान खरीदना ही चाहेंगे। इसलिए आइये जानते हैं कि क्रिकेट खेल में इस्तेमाल होने वाला सामान कितने का आता है।
क्रिकेट में फील्डर, बॉलर, बल्लेबाज और कीपर जैसे ही स्थान होते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि इनसे जुड़े सामान कितने रुपये में खरीदे जा सकते हैं।
सबसे पहले जानते हैं क्रिकेट बॉल के रेट
क्रिकेट की बॉल कई तरह की आती है। ऐसे में आप किस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं, यह उस निर्भर करता है। आइये जानते हैं क्रिकेट की बॉल सामान्यता कितनी तरह की होती हैं और उनके रेट क्या हैं।
-एएसयू बाउंसर लेदर बॉल : 399 रुपये
-स्पोर्ट्स रेड लेदर बॉल 299
-पिंग लेदर बॉल 379
-नेवेक्स रेड व्हाइट लेदर बॉल 325
-क्वीन स्पोट्स लेदर बॉल 3 पीस 443
अब जानते हैं क्रिकेट के बैट का रेट
क्रिकेट के बैट कई कंपनियां बनाती हैं। इनके रेट अलग-अलग हैं। ये कंपनियां हैं एमआरएफ, कश्मीर, नवेक्स, कूकाबुरा, हैंड मेड ओनली, हैरिस। इन कंपनियों के बैट की ये प्राइस रेंज-
-749 रुपये से लेकर 6600 रुपये तक
क्रिकेट से जुड़े अन्य सामानों के रेट
क्रिकेट में बैट और बॉल के अलावा भी कई सामानों का इस्तेमाल होता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि यह सामाना क्या हैं और उनका रेट क्या है।
-हेलमेट 2000 रुपये से लेकर 3300 रुपये तक
-पैड 1100 रुपये से लेकर 4999 रुपये तक
-एब्डो पैड 250 रुपये से लेकर 800 रुपये तक
-थाई पैड 430 रुपये से लेकर 1799 रुपये तक
-चेस्ट गार्ड 300 रुपये से लेकर 700 रुपये तक
-आर्म गार्ड 220 रुपये से लेकर 519 रुपये तक
-ग्लब्स 800 रुपये से लेकर 4500 रुपये तक
-कैरी बैग 669 रुपये से लेकर 1999 रुपये तक
-स्टंप्स बैल्स के साथ 400 रुपये से लेकर 1999 रुपये तक
-विकेट कीपिंग ग्लब्स 599 रुपये से लेकर 5600 रुपये तक
क्रिकेट खेलने के लिए जरूरी किट
क्रिकेट को भद्रजनों का खेल कहा जाता है। यही कारण है कि क्रिकेट में पोशाक का बड़ा महत्व है। आइये जानते हैं कि क्रिकेट खेलने के दौरान पहने जाने वाली पोशाक का शुरुआती रेट क्या है।
-टी शर्ट 250 रुपये से लेकर 1899 रुपये तक
-ट्राउजर 400 रुपये से लेकर 4700 रुपये तक
-क्रिकेट कैप 125 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक
(नोट : क्रिकेट के सामानों के यह रेट अमेजन, शॉपक्लूज और खेलमार्ट से लिए गए हैं।)
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
