नयी दिल्ली। सरकार ने किसानों के लिए संसद में एक नया कृषि बिल पेश किया, जिसके खिलाफ देश भर में विरोध हो रहा है। विपक्षी पार्टियों से लेकर किसान तक इस बिल का विरोध कर रहे हैं। मगर कृषि बिल-2020 लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में भी पास हो चुका है। किसान इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की बात नहीं की गई है। किसान इस बात से घबरा रहे हैं कि एमएसपी सिस्टम खत्म न हो जाए। किसानों को एमएसपी की इतनी चिंता क्यों है और ये उनके लिए क्यों जरूरी है आइए जानते हैं।
नुकसान से बचते हैं किसान
कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिश पर केंद्र सरकार द्वारा चुनिंदा फसलों के लिए एमएसपी का ऐलान किया जाता है। एमएसपी बुवाई सत्र से पहले ही घोषित कर हो जाता है। एमएसपी के जरिए किसानों को इस बात की तसल्ली मिलती है कि यदि उनकी फसल का दाम मार्केट में गिरा तो भी सरकार उन्हें तय एमएसपी अदा करेगी। इससे किसानों का नुकसान कम होता है। एमएसपी से किसानों को एक निश्चित भाव मिलना तय रहता है। वैसे एमएसपी सभी किसानों को लाभ नहीं पहुंचा पाता। क्योंकि सभी राज्य सरकारें इसका फायदा किसानों को नहीं देती।
कैसे तय होता है एमएसपी
जिन चीजों को ध्यान में रख कर एमएसपी तय होता है उनमें उत्पाद की लागत, फसल में काम वाली चीजों की कीमतों में बदलाव, मार्केट भाव कैसा है, डिमांड और सप्लाई के हालात और देश तथा देश के बाहर के हालात देखे जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शांता कुमार समिति की रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ 6 फीसदी किसानों को ही एमएसपी व्यवस्था का लाभ मिलता है, बाकी किसान मार्केट भाव पर आश्रित रहते हैं।
कैसे तय होती है फसल लागत
फसल की लागत निकालने के लिए जो फॉर्मूला है उसमें किसान जो भी कैश पेमेंट करते हैं वो और खाद, कीटनाशक, बीज, सिंचाई आदि को शामिल किया जाता है। एक दूसरे फॉर्मूले के तहत इसमें बताई गई चीजों के अलावा किसान परिवार का मेहनताना भी जोड़ा जाता है। एक और तीसरा फॉर्मूला है जिसे Comprehensive Cost कहते हैं। इसमें बताई गई चीजों, किसान परिवार के मेहनताने के ऊपर उस जमीन की इंफ्रा लागत भी शामिल की जाती है जिस पर खेती हुई है। यानी जमीन का किराया और खेती में काम आए पैसे पर ब्याज को भी जोड़ा जाता है। इतना ही नहीं कुल कृषि पूंजी पर लगने वाला ब्याज भी Comprehensive Cost में होता है।
एमएसपी के फायदे
एमएसपी से सिर्फ किसानों को नहीं बल्कि आम जनता को भी फायदे होते हैं। इससे कीमतों में स्थिरता बनी रहती है। किसानों को न्यूनतम रेट मिलना तो तय ही रहता है। बाजार में सप्लाई की कमी नियंत्रित रहती है, जिससे रिटेल कीमतें नहीं बढ़ती। उचित मूल्य पर खरीदारी सुनिश्चित रहती है। सरकार का दावा Comprehensive Cost + 50 फीसदी फॉर्मूले से एमएसपी देने का दावा करती है। मगर जानकार और किसान संगठनों से जुड़े लोग सरकार के इस दावे को गलत कहते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications