नयी दिल्ली। आप जब भी कोई नया प्रोडक्ट खरीदते होंगे आपका 2 शब्दों से सामना होता होगा। ये 2 शब्द हैं गारंटी और वारंटी। जिन प्रोडक्ट्स पर आपको ये 2 शब्द न मिलें उन्हें आप नही खरीदते होंगे। आपको लगेगा कि इनके बिना आप नुकसान में रहेंगे। पर हकीकत ये है कि अक्सर लोग इन दोनों शब्दों के बीच का अंतर नहीं जानते हैं। ज्यादातर लोग ये नहीं जानते होंगे कि वारंटी और गारंटी पर क्या अलग-अलग फायदे होंगे। वैसे तो गारंटी और वारंटी दोनों ही बहुत काम की चीजें हैं, मगर जरूरी ये है कि आपकी सुविधा के हिसाब से क्या बेहतर है। गारंटी और वारंटी के तहत सामान रिपेयर या बदला जा सकता है। मगर कौन से शब्द का ताल्लुक किससे है? यहां आपको यही बताएंगे।
अब नहीं होंगे कंफ्यूज
ज्यादातर लोग इतनी समझदारी तो दिखाते ही हैं कि गारंटी और वारंटी वाले प्रोडक्ट्स ही खरीदते हैं। इससे आपके प्रोडक्ट के ज्यादा चलने या खराब होने पर बदलना तय होता है। मगर इन दोनों चीजों के बीच की जानकारी आपके पास होनी जरूरी है ताकि कंफ्यूजन न रहे। दिवाली आने वाली है और लोग घरेलू उपकरण, बाइक, मोबाइल या अन्य डिवाइस खूब खरीद रहे हैं। अगर आप भी कोई प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो आज गारंटी और वारंटी के बीच का अंतर समझ लें।
क्या होता है गारंटी पीरियड
गारंटी वारंटी से ज्यादा बेहतर चीज है। जब आप कोई नया उत्पाद खरीदते हैं तो कंपनी या दुकानदार आपको उस पर गारंटी देता है। गारंटी पीरियड के दौरान यदि आपके सामान में कुछ गड़बड़ी आए तो कंपनी आपको उस सामान की जगह नया सामान देगी। उदाहरण के लिए आप वाशिंग मशीन खरीदें और उसमें गारंटी पीरियड के दौरान कुछ खराबी आती है कंपनी आपको उस वाशिंग मशीन के बदले नई वाशिंग मशीन देगी। आपको गारंटी बिल या कोई मिली हुई रसीद बतौर प्रूफ मिलेगी, जिसे आपको संभाल कर रखना होता है।
अब जानते हैं वारंटी का मतलब
जैसा कि हमने पहले बताया कि गारंटी वारंटी से बेहतर होती है, मगर इसका मतलब ये नहीं है कि वारंटी किसी काम की नहीं होती। वारंटी पीरियड में यदि आपके प्रोडक्ट कुछ भी खराबी आती है तो कंपनी या दुकानदार उसे रिपेयर करेगा। इसके लिए आपको अपनी जेब से कुछ भी अतिरिक्त पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होती। वारंटी पीरियड के प्रूफ के लिए भी आपको कंपनी से कोई न कोई प्रूफ (जैसे कि रसीद या बिल) जरूर मिलेगा। जब तक आपकी वारंटी अवधि रहेगी तब तक आप अपने प्रोडक्ट की तरफ से निश्चिंत रह सकते हैं।
गारंटी मिलती है कम
अक्सर आप भी देखेंगे कि अधिकतर दुकानदार और कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर गारंटी कम ही देती हैं। मगर वारंटी लगभग हर उत्पाद पर ही मिल जाती है। वो इसीलिए कि कंपनी प्रोडक्ट में खराबी आने पर नया प्रोडक्ट देने के बजाय उसे ठीक करने पर ज्यादा जोर देती है ताकि उसकी लागत कम रहे। फिर भी वारंटी कोई बुरा ऑप्शन नहीं है। अगर आप भविष्य में कोई भी उत्पाद खरीदें तो इन दोनों ही शब्दों की जानकारी को ध्यान में रखें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications