नई दिल्ली, जुलाई 20। जो भी व्यक्ति नौकरी करता है। उसके पास एक सैलरी अकाउंट होता है। जिसमे उसकी सैलरी आती है। यह खाता कंपनी के कहने पर खुलवाया जाता है। अब सवाल उठता है कि सैलरी अकाउंट और सेविंग अकाउंट दोनो अलग कैसे है और दोनो में अंतर क्या है। चलिए जानते है कि सैलरी अकाउंट और सेविंग्स अकाउंट में क्या अंतर होता है और दोनो खाते के फायदे क्या है।
सैलरी अकाउंट क्या होता है
सैलरी अकाउंट को कंपनियों के कहने पर खोला जाता है। संस्था के हर कर्मचारी को अपना सैलरी खाता मिलता है। हर एक कर्मचारी को निजी सैलरी खाता मिलता है, जहां हर महीने उसकी सैलरी आती है।
सेविंग्स अकाउंट क्या होता है
बचत खाता को कोई भी व्यक्ति खुलवा सकता है, आम तौर पर, जो लोग सैलरीड नहीं होते हैं, वे रोजाना के जीवन में अपने फाइनेंस को मैनेज करने के लिए बचत खाता खोलते हैं। उन्हें इससे ब्याज कमाने वाला डिपॉजिट अकाउंट मिल जाता है।
सैलरी खाते के फायदे
1. सैलरी अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने का कोई नियम नही है।
2. सैलरी अकाउंट में तीन महीने तक कोई सैलरी नही आती तो ये सैलरी अकाउंट से जनरल अकाउंट में बदल जाता है।
3. सैलरी अकाउंट के साथ आपको निजी चेक-बुक मिलती है।
4. दो वर्ष या इससे ज्यादा समय वाले बचत खाता पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है। ओवरड्राफ्ट रकम की लिमिट दो महीने के बेसिक सैलरी जितनी होती है। ओवरड्राफ्ट की सुविधा के तहत अगर आपके बैंक आकउंट में कोई बैलेंस नहीं है, तो भी आप एक तय लिमिट तक पैसे निकाल सकते हैं।
5. सैलरी अकाउंट धारक की मृत्यु होने पर बीस लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस मिलता है।
सेविंग अकाउंट के फायदे
1. सभी सरकारी और निजी बैंक अपने सेविंग अकाउंट पर एयर एक्सीडेंट समेत जीवन बीमा कवर ऑफर कर रहे हैं। कुछ बैंक इसके लिए बहुत कम शुल्क लेते हैं जबकि कुछ बैंक इसे बिलकुल मुफ्त देते हैं।
2. बैंक में जमा आपकी 5 लाख रुपये तक पूंजी कवर्ड होती है। इसमें करेंट अकाउंट, सेविंग्स अकाउंट और फिक्स डिपोजिट शामिल हैं।
3. बहुत सारे बैंक अपने सेविंग्स खाताधारकों को असीमित एटीएम विद्ड्रॉल की सुविधा देते हैं। हालांकि, कई दूसरे बैंक ये सेवा अपने केवल प्रीमियम कस्टमर्स को दी देते हैं।
4.आमतौर पर सामान्य सेविंग्स अकाउंट कस्टमर्स दूसरे बैंकों के एटीएम से 10,000 रुपये और अपने बैंक से अधिकतम 25,000 रुपये ही निकाल सकते हैं। लेकिन, प्रीमियम सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स को एक दिन में 1 लाख रुपये तक की निकासी की इजाजत मिलती है।
5. एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस और आईडीएफसी फर्स्ट जैसे बैंक अपने प्रीमियम सेविंग्स खाताधारकों को मुफ्त में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस देते हैं।
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें



Click it and Unblock the Notifications