नई दिल्ली। ऐसा नहीं है कि एफडी केवल बैंक में ही हो सकती है। अगर लोग चाहें तो पोस्ट ऑफिस में भी एफडी करा सकते हैं। इसे पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट कहा जाता है। यहां पर बैंक से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। इस वक्त जहां भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अधिकतम 6.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है, वहीं पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट में अधिकतम ब्याज 7.7 फीसदी तक मिल रहा है। इसके अलावा अगर कोई 5 साल के लिए अपना पैसा इस स्कीम में जमा करता है, तो उसे इनकम टैक्स छूट का फायदा भी मिलेगा। इनकम टैक्स की यह छूट 80सी के तहत मिलेगी।
पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट की ब्याज दरें
1 साल के टाइम डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज 6.9 फीसदी
5 साल के टाइम डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज 7.7 फीसदी
पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट में न्यूनतम जमा
पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट में न्यूनतम 200 रुपये से अकाउंट खोला जा सकता है। यहां पर अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है।
जानें पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट के नियम
पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट में सिंगल और संयुक्त नाम से से पैसा जमा कराया जा सकता है। यहां पर नॉमिनेशन की भी सुविधा भी मिलती है। पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट अकाउंट को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी कराया जा सकता है।
एक से ज्यादा टीडी अकाउंट पोस्ट ऑफिस में खोलना संभव
पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट के तहत एक से ज्यादा अकाउंट यानी एफडी कराईं जा सकती हैं। पोस्ट आफिस में सीबीएस वाली शाखाओं में पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट का पैसा किसी भी पोस्ट ऑफिस से निकाला जा सकता है। अगर पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट यानी एफडी मैच्योर होने के बाद अपने आप ही रिन्यू हो जाती है। यह उतने समय के लिए ही रिन्यू होती है, जितने समय के लिए पहली कराई गई हो।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
