Mask Aadhaar Card: आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में कब आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी कर ली जाए इसके बारे में किसी को नहीं पता होता है। हालांकि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया लगातार आधार कार्ड के इस्तेमाल को सुरक्षित बनाने के लिए नए-नए उपाय करती रहती है। ऐसे ही उपाय के तहत इस अथॉरिटी के द्वारा आधार कार्ड में बायोमेट्रिक लॉक अनलॉक की सुविधा भी दी गई है। वहीं अब यूआइडीएआइ के द्वारा मास्क आधार कार्ड लाया गया है।
ऐसा माना जा रहा है कि यह मास्क आधार कार्ड आपको कई तरह के फ्रॉड से बचा सकता है। यहां पर हम आपको इसे डाउनलोड करने के बारे में और इसकी खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि अब आधार कार्ड भारत में काफी ज्यादा जरूरी बन चुका है। अगर आपको बैंक में खाता खुलवाना है या फिर सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी का लाभ लेना है, तो ऐसे हर काम के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा अब तो पैन कार्ड से भी आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी हो गया है। वहीं कई जगहों पर इसे वैध पहचान प्रमाण पत्र के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।
अब मोबाइल नंबर लेने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा ज्यादातर केवाईसी में भी आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है।
पिछले काफी समय से ऐसे मामले देखने को आ रहे हैं, जहां पर स्कैमर्स आधार कार्ड का उपयोग करके फर्जी सिम खरीद लेते हैं।
उसके बाद इस तरह की सिम का इस्तेमाल कई तरह कि आपराधिक गतिविधियों, जालसाजी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए किया जाता है।
लेकिन मास्क आधार कार्ड का इस्तेमाल करके आप इस तरह की धोखाधड़ी से बच सकते हैं। आइए आपको मास्क आधार कार्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं।
क्या है मास्क आधार कार्ड
दरअसल मास्क आधार कार्ड देखने में एकदम आधार कार्ड की तरह होता है। इसमें आपको लास्ट के सिर्फ 4 डिजिट नजर आते हैं। बाकी के शुरुआती 8 अंक नहीं दिखते हैं। इससे कोई भी व्यक्ति आपका आधार नंबर इस्तेमाल करके उस पर फर्जी सिम नहीं खरीद सकता और न ही इसका इस्तेमाल कर सकता है।
डेट ऑफ बर्थ छिपाने का भी विकल्प
अगर आप चाहें तो एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के लिए अपने आधार कार्ड से अपनी डेट ऑफ बर्थ को भी छुपा सकते हैं। ऐसा करने से कोई भी व्यक्ति आधार नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करके आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
इसके अलावा सरकार के एक और नियम के तहत अब एक आधार कार्ड पर 9 से ज्यादा से नहीं लिया जा सकता है।
इसके अलावा अगर आपको लग रहा है कि आपका आधार कार्ड पर कई सिम चल रहे हैं, तो आप ऑनलाइन जाकर भी या चेक कर सकते हैं।
आपके आधार कार्ड पर कितने सिम एक्टिवेट हैं, इसे आप https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ इस वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
कैसे डाउनलोड होगा आधार कार्ड
आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन अपना मास्क आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां पर आपको डाउनलोड आधार कार्ड का ऑप्शन मिलेगा। जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं आपको मास्क आधार कार्ड डाउनलोड का ऑप्शन भी मिलेगा।
इसके बाद आप बड़ी आसानी से अपना मास्क आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर इस पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड किया है तो यह ओपन करने पर एक पासवर्ड मांगता है।
पासवर्ड के तौर पर आपको अपने नाम की पहली चार अक्षर कैपिटल लेटर में और ईयर ऑफ बर्थ की संख्या लिखनी होता है।
इसके बाद आप आसानी से अपना मास्क आधार कार्ड खोल सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications