नई दिल्ली, मार्च 19। आज के समय में गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर (एसी) एक आवश्यकता बन गए हैं। मगर इन्हें खरीदना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इनकी बहुत अधिक हो सकती है। बाजार में कई एसी मॉडल मौजूद हैं। हर मॉडल के अपने कुछ फीचर्स होते हैं, जिनमें 'सिक्स सेंस कूलिंग', 'फोर-वे ऑटो स्विंग' आदि शामिल हैं। मगर लोग इन तकनीकों पर फोकस नहीं करते हैं। उन्हें चाहिए एसी कमरे को कुशलता से ठंडा करे, सस्ता हो और अधिक बिजली की खपत न करे। अगर आप एसी में इन क्वालिटीज की तलाश कर रहे हैं तो इन्वर्टर एयर कंडीशनर आपके लिए बेहतर हो सकता है। ये आपकी काफी बचत भी करा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
लोग जानते हैं 2 तरह के एसी के बारे में
ज्यादातर लोग केवल दो तरह के एसी के बारे में जानते हैं। इनमें स्प्लिट और विंडो एसी शामिल हैं। विंडो एसी वो होते हैं जिन्हें आपकी खिड़की पर लगाया जाता है। वहीं स्प्लिट दो जगह होता है। इसका एक हिस्सा छत या बाहर की तरफ दीवार पर होगा, जबकि कूलिंग करने वाला हिस्सा कमरे में होगा। मजे की बात यह है कि इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर एसी स्प्लिट और विंडो दोनों तरह के एसी मॉडल हो सकते हैं।
इन्वर्टर एसी का काम
इन्वर्टर एसी का असल काम बहुत अधिक बिजली की खपत किए बिना कमरे को बेहतर तरीके से ठंडा करना है। इसीलिए इन एसी को एनर्जी सेविंग एसी भी माना जाता है। टेक्नोलॉजी की मदद से कंप्रेसर को विभिन्न क्षमताओं पर चलाने की सुविधा मिलती है और यह काम ऑटोमैटिक रूप से होता है। आसान शब्दों में कहें तो एसी कमरे के तापमान के आधार पर कूलिंग या फैन स्पीड को अपने आप एडजस्ट करता है।
उदाहरण से समझिए
उदाहरण के लिए यदि कोई 1.5 टन का इन्वर्टर एसी खरीदे, तो डिवाइस 0.5 टन और 1.5 टन कूलिंग क्षमता के बीच काम करने में सक्षम होगा। नॉन-इन्वर्टर एसी कंप्रेसर पर कोई कंट्रोल प्रदान नहीं करते हैं और मोटर पूरी गति से चलती है। जब कमरे का तापमान जरूरी तापमान तक पहुंच जाता है तो बंद हो जाता है। यह बेवजह ऑन-ऑफ प्रोसेस अधिक शोर पैदा करती है और अधिक बिजली की खपत करती है।
इंवर्टर एसी ही खरीदें
अच्छी बात यह है कि आपको हमेशा अधिक बिजली बचाने वाले उपकरणों की तलाश करनी चाहिए, क्योंकि ये न केवल पर्यावरण के अनुकूल होते हैं, बल्कि बिजली के बिल में पैसे बचाने में भी आपकी मदद करेंगे। अगर आपका बजट कम है, तो नॉन-इन्वर्टर चुनना बेहतर होगा। मगर यदि आपका बजट कम हो तो भी कोशिश करें कि इंवर्टर एसी खरीदें। चाहे ईएमआई पर खरीद लें।
कब हैं नॉन-इंवर्टर एसी कारगर
मगर एक स्थिति है जब ग्राहकों के लिए नॉन-इन्वर्टर एसी भी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल यदि आप 120 वर्ग फुट बड़े कमरे के लिए एसी खरीद रहे हैं और उसे दिन में तीन-चार घंटे से ज्यादा धूप नहीं मिलती है, तो नॉन-इन्वर्टर एसी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि तब बिल और मैंटेनेंस खर्च कम रहेगा। तो इंवर्टर एसी पर ज्यादा पैसे खरीदने की जरूरत नहीं है।
More From GoodReturns

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?



Click it and Unblock the Notifications