Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट 2024-25 पेश करने जा रही है।सभी को इंतजार है कि इस बार के बजट में वित्त मंत्री क्या ऐलान करने वाली हैं। बजट में कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल होता है जिन्हें आम लोग समझ नहीं पाते, लेकिन बजट को समझने के लिए इन्हें जानना सबसे जरूरी है। ऐसा ही एक शब्द है फिस्कल पॉलिसी (Fiscal Policy)। अगर आप भी इस शब्द का मतलब सही से नहीं जानते हैं तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

जानिए क्या है फिस्कल पॉलिसी?
किसी सरकार के लिए उसकी फिस्कल पॉलिसी बहुत अहम होती है। फिस्कल पॉलिसी को राजकोषीय नीति भी कहा जाता है। इसमें सरकार की आय और खर्च से जुड़ी चीजें आती हैं। अगर सरकार की आय अच्छी है तो उसे अपने खर्च को पूरा करने के लिए कम कर्ज लेना पड़ता है। आय कम होने पर सरकार को ज्यादा कर्ज लेना पड़ता है।
इनके विचार पर आधारित है फिस्कल पॉलिसी
फिस्कल पॉलिसी मुख्य रूप से ब्रिटिश अर्थशास्त्री जान मेनार्ड कीन्स (1883-1946) के विचारों पर आधारित है जिन्होंने तर्क दिया कि आर्थिक मंदी उपभोग खर्च और एग्रीगेटेड मांग के व्यवसाय निवेश घटकों में कमी के कारण होती है। कीन्स का मानना था कि सरकारें निजी क्षेत्र की कमियों को पूरा करने के लिए खर्च एवं कर नीतियों को समायोजित करने के द्वारा बिजनेस साइकल को स्थिर बना सकती हैं और आर्थिक प्रोडक्शन को नियंत्रित कर सकती हैं।
फिस्कल पॉलिसी और बजट का संबंध
मंदी के दौरान, सरकार एग्रीगेटेड डिमांड बढ़ाने के लिए और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए टैक्स रेट को कम करने के लिए फिस्कल पॉलिसी का उपयोग कर सकती है। फिस्कल पॉलिसी मुख्य रूप से जान मेनार्ड कीन्स के विचारों पर आधारित है जिन्होंने तर्क दिया था कि सरकारें बिजनेस साइकल को स्थिर बना सकती हैं और आर्थिक प्रोडक्शन को नियंत्रित कर सकती हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications